कटनी से जबलपुर मायके आई महिला को किया डिजीटल अरेस्ट, हड़पे 43 हजार रुपए

कटनी से जबलपुर मायके आई महिला को किया डिजीटल अरेस्ट, हड़पे 43 हजार रुपए

प्रेषित समय :16:06:32 PM / Mon, Sep 7th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के कटनी से जबलपुर के गोरखपुर अपने मायके आई महिला रोशनी खयानी को साइबर ठगों ने डिजीटल अरेस्ट कर टास्क पूरा करने के 3 हजार रुपए लिए। इसके बाद जब रोशनी ने विड्रा करने के लिए कहा तो उससे 43 हजार रुपए हड़प लिए। 
                          गोरखपुर थाना में शिकायत करते हुए महिला रोशनी खयानी उम्र 30 वर्ष निवासी माधवनगर जिला कटनी ने बताया कि उसका मायका रामपुर चैक सुधा विहार कालोनी गोरखपुर में है। उसका अकाउण्ट पंजाब नेशनल बैंक ब्रांच रामपुर चैक मे है वह अपने मायके रामपुर में थी। रोशनी के इंस्टाग्राम में एक विज्ञापन आया कि एक दिन में घर बैठे आप 8-10 हजार रूपये कमा सकते हैं, उसने विज्ञापन देखकर एप्लीेकेशन फिल किया, उसके व्हाटसएप पर कम्पनी का मैसेज आया तथा टेलीग्राम एप डाउनलोड कराया तथा उसे कुछ टास्क दिये जिसे उसने पूरा किया, दिनंाक 30-8-26 को शाम लगभग 7 बजे टास्क पूरा करने के लिये 3 हजार रूपये जमा करने के लिये कहा तथा बताया कि 3 हजार रूपये जमा करने के बाद 39 हजार रूपये मिलेेंगे। उसने यूपीआई के माध्यम से 3 हजार रूपये जमा किये आगे उसके टास्क पूरा नहीं करना था पैसे विड्रा करना था उनके द्वारा कहा गया कि 10 हजार रूपये जमा करने पर विड्रा करने का विकल्प आयेगा, उसने 10 हजार रूपये जमा किये, उनके द्वारा पुन: कहा गया कि यदि 30 हजार रूपये जमा नहीं किये तो पूरे पैसे चले जायेंगे, उसने 30 हजार रूपये जमा कर दिये इसके बाद उसे अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ धोखाधड़ी करते हुये उससे 43 हजार रूपये ट्रांसफर करवा लिये। रिपोर्ट पर धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। रिपोर्ट पर धारा 318(4) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध  कर विवेचना में लिया गया।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-