जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गन कैरिज फैक्ट्री में सुरक्षा कर्मियों ने आज वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीडन और अवैध मांग का गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। दोपहर एक बजे के लगभग विरोध दर्ज कराने निर्माणी के गेट पर एकत्रित हुए पीएसजी के जवानों की जेडब्लूएम से झड़प हो गई। हाथापाई भी की गई। इस घटना के बाद जेडब्लूएम प्रजापति को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर मिली है।
सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी प्रजापति और एपी सिंह द्वारा सुरक्षाबलों का तगातार मानसिक उत्पीडन किया जा रहा है। आरोप है कि अधिकारी विभित्र चेक पोस्टों पर जाकर तैनात कर्मचारियों से अवैध रूप से शराब की बोतलों की मांग करते हैं। यह कहकर दबाव बनाते हैं कि इसे ऊपर अधिकारियों तक पहुंचाना होता है।सुरक्षाकर्मियों का कहना है कि मांग पूरी न करने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकालने, ड्यूटी में हटाने और प्रताडि़त करने की धमकियां दी जाती हैं। जवानों ने यह भी आरोप लगायां कि अधिकारी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और हाल ही में मारपीट की स्थिति भी निर्मित हुई थी। पिछले कुछ समय से 62 सुरक्षाकर्मियों की सैलरी समय पर नहीं मिल रहीं है। हर महीने भुगतान अटका दिया जाता है। जवानों के अनुसार 14 तारीख बीत जाने के बावजूद पिछले महीने की पेमेंट अभी तक उनके खातों में नहीं आई है। जवानों का कहना है कि जब से नए अधिकारी पदस्थ हुए हैं, तब में व्यवस्था पूरी तरह में चरमरा गई हैं और लगातार तनाव व प्रताडऩा के दौर से गुजर रहे हैं। प्रताडि़त जवानों ने एकत्रित होकर मांग की है कि नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए ताकि गांतिपूर्वक अपनी ड्यूटी निभा सके।
जबलपुर की गन कैरिज फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड ने अधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा, जेडब्ल्यूएम के साथ धक्का-मुक्की, मारपीट
प्रेषित समय :17:32:11 PM / Mon, Sep 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




