जबलपुर। एमपी के जबलपुर में गोराबाजार स्थित तिलहरी डीमार्ट के समीप बीती रात 12 बजे के लगभग अंडे के रुपयों को लेकर अर्जुन नामक युवक का दुकानदार सिकंदर से झगड़ा हो गया। जिसपर सिकंदर व उसके साथियों ने अर्जुन व उसके दोस्त रुपेन्द्र पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए दोनों युवक भागे, जिसमें अर्जुन भागते हुए अंधेरा होने के कारण खंदारी नाला में गिरकर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बताया गया है कि गोराबाजार निवासी अर्जुन अपने साथी रूपेंद्र के साथ रात करीब 12 बजे तिलहरी डी-मार्ट के पास सिकंदर नामक युवक की दुकान पर अंडे खाने गया था। अंडे खाने के बाद रुपयों के लेनदेन को लेकर अर्जुन और सिकंदर के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर में सिकंदर के तीन साथी और पहुंच गए और अर्जुन व रूपेंद्र पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए अर्जुन सड़क पार कर भागा। अंधेरा होने के कारण उसे आगे का रास्ता दिखाई नहीं दिया और वह सीधे खंदारी नाले में जा गिरा। नाले में पानी अधिक होने से वह डूब गया। अर्जुन को खंदारी नाला में गिरते देख साथी रुपेन्द्र घबरा गया और भागते हुए सीधे गोराबाजार थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। युवक के नाला में गिरने की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी रेस्क्यू टीम के साथ पहुंच गए और तलाश शुरु करा दी। करीब तीन घंटे बाद अर्जुन को नाला से बाहर निकाला गया। लेकिन उस वक्त अर्जुन की मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों सहित अन्य लोग भी पहुंच गए थे। जिन्होने अर्जुन को इस हालत मेंदेखा तो फूट-फूट कर रोए। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी व्याप्त रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अर्जुन के साथ मारपीट करने वाले तीन युवकों को देर रात ही अभिरक्षा में ले लिया गया है, जबकि कुछ अन्य की तलाश जारी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि अर्जुन अपने साथी रूपेंद्र के साथ अंडे खाने गया था। जहां पर रुपयों को लेकर विवाद हुआ, जिसपर सिंकदर व उसके साथियों ने घेरकर अर्जुन व रुपेन्द्र पर हमला कर दिया।
जबलपुर के तिलहरी में हादसा, हमले से बचने भागे युवक की खंदारी नाला में गिरकर डूबने से मौत, अंडेे के रुपयों को लेकर उपजा था विवाद
प्रेषित समय :10:47:25 AM / Sun, Sep 20th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




