मॉल से लौट रहे दंपत्ति पर झपटमारों का हमला, 25 हजार नगदी और मोबाइल लेकर फरार

मॉल से लौट रहे दंपत्ति पर झपटमारों का हमला, 25 हजार नगदी और मोबाइल लेकर फरार

प्रेषित समय :17:53:14 PM / Mon, Sep 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित पुल नम्बर चार केन्ट क्षेत्र में दशहरे की खरीदारी कर लौट  रहे दम्पति के साथ बदमाशोंने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरे महिला के हाथ से पर्स छीनकर भाग निकले। दम्पति द्वारा शोर मचाए जाने पर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद लुटेरों का पीछा भी किया लेकिन वे भागने में सफल रहे। 
                           बताया गया है कि सौविक बनर्जी उम्र 53 वर्ष अपनी पत्नी अनुश्री बनर्जी के साथ स्कूटी से दशहरे की शॉपिंग के लिए निकले थे। समदडिय़ा मॉल, कटंगा गोरखपुर बाजार और मॉल 11 महानड्डा से खरीददारी करने के बाद, जब यह दंपत्ति रात में पुल नंबर 4 से होते हुए सदर बाजार की ओर जा रहे थे इस दौरान गुरु गोविंद सिंह खालसा स्कूल के सामने दो शातिर बदमाश पीछे आए और पलक झपकते ही पत्नी अनुश्री की गोदी में रखा पर्स झपट लिया और ऑफिसर चौराहा की तरफ हवा हो गए! घटना के तुरंत बाद पीडि़त ने थाना केण्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में धारा 304(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ।
पर्स में क्या-क्या था-
25,000 रुपये की नगदी 
-ओप्पो कंपनी का कीमती मोबाइल फोन 
-क्रेडिट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज
और इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है। क्या पुलिस इन शातिर झपटमारों को दबोच पाएगी? शहर में इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से दहशत का माहौल है!
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-