हत्या की नियत से युवक पर प्राणघातक हमला, गर्दन में चाकू मारा, उखरी रोड पर घटना से सनसनी

हत्या की नियत से युवक पर प्राणघातक हमला, गर्दन में चाकू मारा, उखरी रोड पर घटना से सनसनी

प्रेषित समय :15:28:53 PM / Mon, Sep 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। लार्डगंज थानान्तर्गत नायक चौराहा उखरी रोड पर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब चार बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते आशुतोष सिंह उर्फ आशु की हत्या की नियत से चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए। हमले में आशुतोष की गर्दन, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई। हमला होते देख दोस्त बचाने पहुंचे तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर आशुतोष की हालत गंभीर बनी हुई है। 
                          पुलिस के अनुसार आशुतोष सिंह उर्फ आशु उम्र 24 वर्ष निवासी मधुबन कालोनी नायक पान दुकान के पास थाना कोतवाली बीती रात ढाई बजे के लगभग नायक चौक उखरी रोड के किनारे खड़ा अपने दोस्तों से बातचीत कर रहा था। इस दौरान अनिकेत नेमा निवासी शिवनगर, गन्नू रैकवार, रिषभ यादव, शैलेष उर्फ बिट्टू बाइक से आए और पुरानी रंजिश पर आशुतोष के साथ गाली गलौज शुरु कर दी। आशुतोष ने गाली देने से मना किया तो चारों ने धारदार हथियार निकालकर आशुतोष पर हमला करना शुरु कर दिया। जिससे आशुतोष की गर्दन, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई और वह सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। आशुतोष पर हमला होते देख साथी प्रबल ठाकुर, विश्वास पटेरिया, साहिल रैकवार बीच बचाव करने आये तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घायल आशुतोष को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायल आशुतोष की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-