जबलपुर। एमपी के जबलपुर में साकेत नगर उखरी निवासी अंशुल अग्रवाल का मोबाइल ऑटो-अपडेट होने और गूगल पे बंद होने का फायदा उठाकर अज्ञात ठग ने बैंक खातों से 1 लाख 20 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार साकेत नगर निवासी अंशुल अग्रवाल उम्र 32 वर्ष विजयनगर में अनाज की दुकान का संचालन करते हैं। एक अक्टूबर को अंशुल का वनप्लस कंपनी का मोबाइल अपने आप अपडेट होने लगा था, इसके बाद से पिछले दो दिनों से उनका गूगल पे ऐप काम नहीं कर रहा था। 4 अक्टूबर को जब गूगल पे दोबारा चालू हुआ और उन्होंने अपनी ट्रांजेक्शन हिस्ट्री चेक की, तो उनके होश उड़ गए। देखा के केनरा बैंक खाता से 3 अक्टूबर को दोपहर 12.15 बजे 95,000 रुपये निकाले गए। यूनियन बैंक खाता से उसी दिन दोपहर 12.22 बजे 25,000 रुपये निकाल लिए गए। कुल मिलाकर अज्ञात ठग ने धोखे से दोनों खातों से 1,20,000 रुपये हड़प लिए। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है।
जबलपुर में मोबाइल अपडेट होते ही खातों से उड़े 1.20 लाख रुपये,
प्रेषित समय :16:24:43 PM / Thu, Oct 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




