जबलपुर। एमपी के जबलपुर में तमिलनाडू के सीएम विजय थलापति के नाम पर गुप्तेश्वर निवासी प्रवेश धीर नामक वृद्ध के साथ 7.52 लाख रुपए की ठगी की गई। साइबर ठगों ने आर्थिक मदद दिलाने का झांसा देकर वृद्ध को अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने प्रवेश धीर की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार प्रवेश धीर को फेसबुक पर आर्थिक सहायता और ऋ ण उपलब्ध कराने से जुड़ा एक लिंक दिखाई दिया था। उस पर क्लिक करने के कुछ समय बाद उन्हें चार अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन आने लगे। फोन करने वालों ने खुद को विजय थलापति से जुड़ा बताया और एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। उनकी बातों में आकर प्रवेश ने आरोपियों पर विश्वास कर लिया। आरोपियों ने आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर अलग-अलग चरणों में भुगतान कराया। सात बार स्कैनर भेजकर प्रवेश से विभिन्न बैंक खातों में कुल 7.52 लाख ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद सोना लेकर आने और रास्ते में पुलिस के पकडऩे की कहानी सुनाकर छुड़ाने के नाम पर 60 हजार और मांगे। इस बार बुजुर्ग को शक हुआ और उन्होंने गोरखपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रवेश धीर की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस संबंधित मोबाइल नंबरों, बैंक खातों और लेनदेन की पड़ताल कर रही है।
जबलपुर में तमिलनाडु के सीएम विजय थलापति के नाम पर वृद्ध के साथ ठगी, आर्थिक मदद दिलाने का कहकर 7.52 लाख हड़पे
प्रेषित समय :14:46:32 PM / Fri, Oct 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर




