चोरी की मुरुम ले जा रहे डम्पर को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, चालक गिरफ्तार

चोरी की मुरुम ले जा रहे डम्पर को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, चालक गिरफ्तार

प्रेषित समय :18:13:13 PM / Mon, Nov 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में बरगी पुलिस ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ एक और बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। रात के अंधेरे में अवैध रूप से मुरूम का परिवहन कर रहे एक डम्फर चालक को पुलिस ने रंगे हाथों धर दबोचा है। इस सनसनीखेज कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
                                थाना प्रभारी बरगी ने बताया कि बीती देर रात  पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम मंगेली स्थित श्रमोदय स्कूल के पास गौर की तरफ से आ रहे एक संदिग्ध सफेद-आसमानी रंग के डम्फरको रोका गया। जब पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ की और खदान से जुड़ी रॉयल्टी या अन्य वैध दस्तावेज मांगे, तो चालक के होश उड़ गए। वह कोई भी वैध कागजात या रॉयल्टी पर्ची नहीं दिखा सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम आशीष चौधरी (उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम निगरी) बताया और सनसनीखेज खुलासा किया कि वह डम्फर मालिक भूपेन्द्र यादव के इशारे पर गौर की तरफ स्थित अवैध मुरूम खदान से चोरी-छिपे मुरूम भरकर भेड़ाघाट में बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चोरी की मुरूम से लदे डम्फर को अपने कब्जे में ले लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(5), 3(5) के साथ-साथ खनिज अधिनियम की धारा 18(1), 53 गौण खनिज अधिनियम और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने में उप निरीक्षक आलोक कुमार सिंह और आरक्षक दारा सिंह की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-