आत्मनिर्भर भारत: हथियारों के आयात में 33 फीसदी कमी, रूस-अमेरिका पर निर्भरता घटी

आत्मनिर्भर भारत: हथियारों के आयात में 33 फीसदी कमी, रूस-अमेरिका पर निर्भरता घटी

प्रेषित समय :11:35:11 AM / Tue, Mar 16th, 2021

नई दिल्ली. भारत में 2011-15 और 2016-20 के दौरान विदेशों से हथियारों के आयात में 33 फीसदी कमी आई है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित आपूर्तिकर्ता देश रूस और उसके बाद अमेरिका रहे हैं। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम स्थित रक्षा थिंक टैंक सिपरी की रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत घरेलू रक्षा उत्पादन को बढ़ावा देने के चलते हथियारों के आयात में कमी आई है।
स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय शांति अनुसंधान संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते पांच साल में भारत ने सबसे ज्यादा हथियार रूस से खरीदे हैं। हालांकि, हथियारों के इस आयात में करीब 53 फीसदी की गिरावट आई है। भारत अब रूस से पहले के 70 फीसदी की बजाय महज 49 फीसदी हथियार ही खरीद रहा है। इस मामले में भारत ने अमेरिका को भी बड़ा झटका दिया है। 2011-2015 के बीच अमेरिका भारत का दूसरा सबसे बड़ा हथियार निर्यातक देश था, मगर 2016-2020 के दौरान अमेरिका चौथे पायदान पर चला गया है।
भारत के अमेरिका से हथियारों के आयात के मामले में 46 फीसदी की कमी आई है। 2016 से 2020 के दौरान इस्राइल दूसरे और फ्रांस तीसरे सबसे बड़े हथियार आपूर्तिकर्ता देश रहे। 2016 से 2020 के बीच भारत का फ्रांस से हथियार आयात 709 फीसदी बढ़ा है। भारत ने इसी अवधि के दौरान राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद का करार किया था, जिससे फ्रांस से हथियारों के आयात में इतनी बढ़ोतरी हुई। राफेल विमान और उसमें लगी मिसाइलों को खरीद भारत के कुल आयात का आधा है। वहीं भारत का इस्राइल के साथ हथियार आयात 82 प्रतिशत बढ़ गया है।
इस साल के आखिर तक भारत करेगा 1.99 लाख करोड़ रुपये की खरीद
राज्यसभा में एक प्रश्न के जवाब में रक्षा राज्य मंत्री श्रीपाद नाईक ने कहा, 2018-19 से 2020-21 के दिसंबर तक के लिए 1.99 लाख करोड़ रुपये के 112 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसके तहत विभिन्न श्रेणियों में पूंजीगत खरीद की जानी है, ताकि घरेलू रक्षा विनिर्माण को बढ़ावा दिया जा सके। केंद्र सरकार ने घरेलू रक्षा विनिर्माण के लिए 2025 तक 1.75 लाख करोड़ रुपये का टर्नओवर का लक्ष्य रखा है।
पाकिस्तान समेत भारत के पड़ोसियों को हथियार बेच रहा चीन
शीर्ष दस हथियार आयातकों में सऊदी अरब के बाद भारत दूसरे स्थान पर है। वहीं, इस मामले में चीन पांचवें, जबकि पाकिस्तान 10वें स्थान पर है। 2016-20 के दौरान दुनिया के सबसे बड़े हथियार निर्यातकों में चीन पांचवें स्थान पर चला गया है। उसका हथियार निर्यात 7.8 फीसदी घटा है। हालांकि, चीन से हथियार खरीदने वालों में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अल्जीरिया सबसे आगे रहे हैं। पाकिस्तान ने आयातित कुल हथियारों का 74 फीसदी हिस्सा अकेले चीन से खरीदा है। चीनी हथियारों की खरीद करने वाले प्रमुख एशियाई देशों में बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, इंडोनेशिया और थाईलैंड प्रमुख हैं।
2016-20 के दौरान फ्रांस ने अपने हथियारों के निर्यात में 44 फीसदी का इजाफा किया है। इसकी वैश्विक हथियार निर्यात में हिस्सेदारी बढ़कर 8.2 फीसदी हो गई है। फ्रांसीसी हथियार निर्यात का 59 फीसदी भारत, मिस्र और कतर को गया है।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

फण्ड जुटाने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद एयरपोर्ट की हिस्सेदारी भी बेचने जाा रही मोदी सरकार, यह है पूरी योजना

दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में लगी आग, बोगी से उठ रही ऊंची लपटें, हड़कम्प, यात्री सुरक्षित

दिल्ली के ओखला इलाके में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाडिय़ां मौके पर

दिल्ली के सभी बुजुर्गों को मुफ्त में राम मंदिर के दर्शन कराने ले जाऊंगा अयोध्या: केजरीवाल

आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर यूपी पंचायत का चुनाव लड़ेगी, जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

अप्रैल के आखिर में भारत की यात्रा पर आयेंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन

भारत में दुनिया का चौथा सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार, रूस को छोड़ा पीछे

भारतीय-अमेरिकियों ने 1 करोड़ लोगों को कराया भोजन, टेक्सस में चलाया हंगर मिटाओ आंदोलन

Leave a Reply