एमपी के जबलपुर में कुख्यात बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली..!

एमपी के जबलपुर में कुख्यात बदमाशों ने दो युवकों को मारी गोली..!

प्रेषित समय :15:33:32 PM / Wed, Jul 7th, 2021

पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित दमोहनाका में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब मोटर साइकल से आए चार बदमाशों ने वारिस मिश्रा व सत्येन्द्र साहू को गोली मार दी, गोली लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा, वहीं गोली चलने की आवाज से हड़कम्प मच गया, देखते ही देखते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्होने तत्काल ही दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर वारिस मिश्रा व सतेन्द्र साहू की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया.    

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बधैया मोहल्ला निवासी वारिस मिश्रा उम्र 30 वर्ष की कुख्यात बदमाश गोपी नामदेव से पुरानी रंजिश चली आ  रही है, जिसके चलते गोपी नामदेव हर वक्त बदला लेने की फिराक में रहता था, बीती रात 12 बजे के लगभग वारिस मिश्रा अपने दोस्त सतेन्द्र साहू के साथ दमोहनाका स्थित मेट्रो अस्पताल के सामने दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था, इस  दौरान नितिन पटैल निवासी बजरंग नगर मोटर साइकल से रैकी करने के लिए आया और किनारे मोटर साइकल पर बैठ गया, कुछ देर बाद मनीष अहिरवार निवासी शंकर नगर माढ़ोताल, गोपी नामदेव आईटीआई माढ़ोताल, हनी यादव शारदा बिहार कालोनी पहुंचे, जिन्होने गाली गलौज करते हुए रिवाल्वर निकालकर वारिस मिश्रा पर फायरिंग शुरु कर दी, जिससे गोली जांघ, घुटने के पास व कोहनी में लगी, वारिस पर फायरिंग होते देख सतेन्द्र ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसपर भी गोलियां चलाई, जिससे उसके हाथ में लगी. दमोहनाका क्षेत्र में गोलियां चलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, देखते ही देखते आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने सतेन्द्र व वारिस मिश्रा को खून से लथपथ हालत में देखा तो स्तब्ध रह गए, तत्काल दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर दोनों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया, घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदार भी अपनी अपनी दुकाने बंद करके भाग गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावरों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

मध्यप्रदेश भाजपा में असंतोष की लहर, कार्यसमिति से साला बाहर, सास अंदर..!

मध्यप्रदेश में मानूसन सक्रिय, 11 जिलों में हो सकती है भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट

मध्यप्रदेश की जेलों से कोरोना महामारी के चलते रिहा किये गये 4,500 कैदियों की पैरोल अवधि बढ़ी

बंदिशों के साथ एक जून से अनलॉक होगा मध्यप्रदेश, लागू रहेगी धारा 144

मध्यप्रदेश के लिए दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो से पहुँची, 47.37 मीट्रिक आक्सीजन है

Leave a Reply