जबलपुर में मांगों के समर्थन में उतरे कर्मचारी, अधिकारी

जबलपुर में मांगों के समर्थन में उतरे कर्मचारी, अधिकारी

प्रेषित समय :20:43:39 PM / Thu, Jul 29th, 2021

पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में 16 प्रतिशत मॅहगाई भत्ता, वेतन वृद्धि का एरियर्स, सातवें वेतनमान के अनुसार आवास भत्ता, केसलेस इलाज की सुविधा, शहरी भत्ता, लिपिक की वेतन विसंगति सुधार कर पे ग्रेड 2800 करने, अध्यापकों को नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दिए जाने के साथ 15 सूत्रीय मांगों को लेकर आज जिले के अधिकारी कर्मचारी एक दिवसीय अवकाश पर रहे.  इस  आशय की जानकारी मध्यप्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेन्द्र दुबे व जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने दी है. 

संरक्षक योगेन्द्र दुबे ने बताया कि 15 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक सड़कों पर उतरे, जिससे अनेक कार्यालयों के ताले भी नही खुले, हर तरफ विरोध, प्रदर्शन किया गया. अधिकारी संघ के तहसीलदार राजेश सिंह, मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस,मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश अजाक्स, कोषालय कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश शिक्षक कॉंग्रेस, तकनीकी संघ आईटीआई, अपाक्स, डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन,  स्वास्थ कर्मचारी संघ, एमध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश शिक्षक कॉंग्रेस, मध्यप्रदेश लघुवेतन संघ, नगर निगम तकनीकी अधिकारी कर्मचारी  संघ, मध्यप्रदेश ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ, पटवारी संघ, मध्यप्रदेश स्वास्थ कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश शिक्षक कॉंग्रेस संघ ने सामूहिक रूप से अवकाश लेकर विरोध दर्ज कराया.  अरवेंद्र राजपूत, मुकेश चतुर्वेदी, योगेश चौधरी, संतोष मिश्रा, राम दुबे, नरेश शुक्ला, देव दोनेरिया, एसके वांदिल, विश्वदीप पटेरिया, रविकांत दहायत, धीरेंद्र सिंह, संजय गुजराल, प्रदीप पटैल, प्रशांत सोधिया, जगेंद्र सिंह, मुक्ता खरे,  यूएस करोसिया, योगेश चौधरी, योगेश उपाध्याय, योगेन्द्र मिश्रा, मुकेश सिंह, आरके परोहा, गोविंद विल्थरे, महेश जाटव, तपन मोदी, रघुवीर बरकड़े, रामप्रसाद खनाल, विनय नामदेव,  प्रियांशु शुक्ला, संजय शिवहरे, जितेंद्र त्रिपाठी, योगेश ठाकरे, वीरेन्द्र श्रीवास्तव, एसपी बाथरे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का मांग पत्र अपर कलेक्टर राजेश वाथम को सोंपा गया.  

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

शहडोल से जबलपुर आई लुटेरों की गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, थूक कर लूट की वारदात को देते थे अंजाम

एमपी के जबलपुर में सांड से टकराया बाईक सवार, दोनों की मौत

एमपी के जबलपुर में 10 वीं कक्षा की छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में नगर निगम अतिक्रमण दल प्रभारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

जबलपुर में टाटा सफारी कार काट रहा था कबाड़ी, पुलिस को देखते ही लगाई दौड़

जबलपुर का परियट रपटा पुल ओवर फ्लो, फिर भी निकल रहे लोग, हो सकता है बड़ा हादसा

Leave a Reply