स्वतंत्रता दिवस पर महिला किसान दिखाएंगी दम, जींद में होगी ट्रैक्टर परेड

स्वतंत्रता दिवस पर महिला किसान दिखाएंगी दम, जींद में होगी ट्रैक्टर परेड

प्रेषित समय :11:46:51 AM / Sat, Aug 14th, 2021

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रस्तावित अपनी 'ट्रैक्टर परेड' से एक दिन पहले शनिवार को हरियाणा में जींद के उचाना कलां में परेड का रिहर्सल किया.  इस ट्रैक्टर परेड का नेतृत्व महिला किसान करेंगी.  इस दौरान एक किसान ने बताया कि शुक्रवार को परेड में करीब 5000 वाहन और 20,000 किसान हिस्सा लेंगे. 

दिल्ली और आसपास की सीमाओं पर करीब 8 महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर अपने आंदोलन की रूपरेखा का ऐलान कर दिया है.  किसानों ने स्वतंत्रता दिवस को 'किसान-मजदूर आजादी संग्राम दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है.  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के बाद देशभर के किसान प्रखंड और तहसील स्तर पर इस दिन 'तिरंगा रैलियां' निकालेंगे.  हालांकि किसानों ने जोर देते हुए कहा कि वे दिल्ली में नहीं घुसेंगे. 

केंद्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस को 'किसान-मजदूर आजादी संग्राम दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है.  संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान के बाद देशभर के किसान प्रखंड और तहसील स्तर पर इस दिन 'तिरंगा रैलियां' निकालेंगे.  हालांकि किसानों ने जोर देते हुए कहा कि वे दिल्ली में नहीं घुसेंगे. 

ऑल इंडिया किसान संघर्ष कॉर्डिनेशन कमेटी (एआईकेएससीसी) की कविता कुरुगंती ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने 15 अगस्त को सभी घटक संगठनों का आह्वान किया है कि इस दिन को 'किसान-मजदूर आजादी संग्राम दिवस' के रूप में मनाया जाए और इस दिन तिरंगा मार्च आयोजित किए जाएं. 

उन्होंने कहा कि इस दिन किसान और मजदूर तिरंगा मार्च में ट्रैक्टर, मोटर साइकिल, साइकिल और बैलगाड़ी आदि लेकर निकलेंगे और ब्लॉक, तहसील, जिला मुख्यालयों की ओर कूच करेंगे.  वे पास के धरना स्थलों पर भी जा सकते हैं.  इस दौरान वाहनों पर तिरंगे लगे होंगे. 

किसान नेता अभिमन्यु कोहर ने कहा कि देशभर में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक रैलियां निकाली जाएंगी.  दिल्ली में भी सिंघु बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर तिरंगा मार्च निकाले जाएंगे और पूरे दिन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने राकेश टिकैत को बताया सौ फीसदी बेईमान, कहा दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर फैला रहे आतंक

अभिमनोजः किसानों के धैर्य की परीक्षा भारी पड़ सकती है?

किसानों ने गलती से सुखबीर बादल को काले झंडे दिखाये, बाद में मानी गलती

अभिमनोजः अब किसान बोले- मोदी गद्दी छोड़ो!

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि योजना की 9वीं किस्त

किसान आंदोलन! कल, आज और कल....

संयुक्त किसान मोर्चा में दरार, गुरनाम सिंह चढूनी ने दी बैठकों के बहिष्कार की चेतावनी

Leave a Reply