पलपल संवाददाता, जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित परसवाड़ा धनवतंरी नगर में रहने वाले दीपक कुशवाहा के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने चार लाख रुपए के सोने के जेवर व 50 हजार रुपए नगद पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की वारदात उस वक्त हुई है, जब दीपक कुशवाहा अपने बहनोई की तेंरहवी कार्यक्रम में शामिल होने परिवार सहित गए थे. खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार परसवाड़ा धनवतंरी नगर निवासी दीपक कुशवाहा घर में ताला लगाकर परिजनों सहित ग्राम ककरेहटा अपने बहनोई के तेंरहवी कार्यक्रम में चले गए, इस दौरान सूने घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने आलमारी के लॉकर से सोने का हार, चैन, मंगलसूत्र, टाप्स, अंगूठी, कंगन, दो किलो चांदी के जेवर, बर्तन व 50 हजार रुपए नगद पर हाथ साफ कर दिया.
आज सुबह दीपक के भाई आए तो देखा कि मुख्य दरवाजा ताला व कुं दा टूटा पड़ा है, झांककर देखा कि अंदर का सारा सामान भी बिखरा पड़ा है, इस बात की सूचना तत्काल भाई दीपक व धनवतंरी नगर पुलिस चौकी में दी गई. जिसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरों की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है, वहीं कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया गया है. दीपक कुशवाहा के घर में हुई चोरी की वारदात से क्षेत्र में आज दिनभर चर्चाओं का दौर चलता रहा. गौरतलब है कि इसके पहले भी परसवाड़ा, धनवतंरी नगर क्षेत्र में कई चोरी की वारदातें हुई है, जिनके आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है, यही कारण है कि चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-जबलपुर में ऊफनाती नदी में रिवर्स होकर गिरी ट्रेक्टर-ट्राली, रैली में शामिल होने जा रहे थे ग्रामीण
जबलपुर लोकायुक्त टीम के हत्थे चढ़ते ही रिश्वत के 10 हजार रुपए फेंककर भागा डिप्टी रेंजर
जबलपुर में रघुनाथ शाह-शंकर शाह प्रतिमा स्थल पर पुलिस ने आदिवासियों को भी रोका, जमकर हंगामा
जबलपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, डुमना एयरपोर्ट पर सीएम चौहान ने किया स्वागत
गृहमंत्री अमित शाह 18 सितम्बर को जबलपुर में 8 घंटे रहेेंगे, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Leave a Reply