WCRMS में रेल कर्मचारियों के चंदे का पैसा चपरासी, दो महिलाओं के खाते में ट्रांसफर, थाना पहुंचा मामला

WCRMS में रेल कर्मचारियों के चंदे का पैसा चपरासी, दो महिलाओं के खाते में ट्रांसफर, थाना पहुंचा मामला

प्रेषित समय :18:38:22 PM / Thu, Oct 14th, 2021

जबलपुर. वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ( WCRMS ) में कब्जे को चल रहा विवाद नित नया मोड़ लेता आ रहा है. डॉ. आरपी भटनागर ने रेल कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई का पैसा जो चंदे के रूप में संघ के खाते मेें जमा था, उसमें से लगभग 85 लाख रुपए पिछले 20 दिनों में गोलमाल करने का आरोप महामंत्री अशोक शर्मा पर लगाया है और इस मामले की लिखित शिकायत ओमती थाना में की है.

85 लाख रुपए निकालने की थाना में लिखित शिकायत

डॉ. आरपी भटनागर गुट द्वारा पमरे मजदूर संघ के बैंक खाते की स्टेटमेंट निकलवाई गई है. जिसमें लगभग 85 लाख रुपए पिछले 20 दिनों में अलग-अलग तारीखों में विड्रा किये गये हैं. संघ के इस खाते से जिन लोगों ने इतनी मोटी राशि निकलवाई है, उसके खिलाफ ओमती थाना जबलपुर में लिखित शिकायत डॉ. आरपी भटनागर द्वारा की गई है. डॉ. भटनागर गुट का मानना है कि इस राशि का खर्च अशोक शर्मा गुट अपने लोगों को जबलपुर के एक महंगे होटल में ठहरवाने, उनके खाने-पीने में खर्च रहा है, जबकि इस राशि का उपयोग कर्मचारियों के वेलफेयर में होना चाहिए था. स्टेटमेंट में इतनी बड़ी राशि संघ में चपरासी का काम देखने वाले राजाराम, दो महिला स्टाफ सहित कुछ अन्य लोगों के खाते में स्थानांतरित की गई है.

पुलिस की जांच में होगा खुलासा

माना जा रहा है कि संघ के खाते से इतनी बड़ी राशि चंद लोगों के खाते में आखिर क्यों ट्रांसफर की गई और उस राशि का क्या हुआ. क्या उस राशि को बाद में नगद निकाला गया और उसे किसे दिया गया. इस सब विषय पर पुलिस की जांच में खुलासा होगा और रेल कर्मचारियों की गाढ़ी कमाई का पैसा जिसे संघ को कर्मचारियों के हितों में खर्च करना था, वह चंद लोगों ने कैसे कब्जा कर लिया, इसका खुलासा हो सकेगा.

मजदूर संघ की दो कार्यकारिणी की बैठक : पहली सागर, दूसरी इटारसी में

वहीं मजदूर संघ में कब्जा व अपना वर्चस्व दिखाने के लिए मजदूर संघ के दोनों गुट डॉ. आरपी भटनागर व महामंत्री अशोक शर्मा द्वारा अलग-अलग संघ की जोनल कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर रहे हैं. अशोक शर्मा गुट ने जहां सागर में 16 अक्टूबर को अधिवेशन व कार्यकारिणी  की बैठक आहूत की है. वहीं अध्यक्ष डॉ. आरपी भटनागर ने इटारसी में 18 अक्टूबर को कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की है. दोनों गुट इसे सफल बनाने में जी-जान से जुटे हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पमरे मजदूर संघ के खाते से 20 दिनों में निकाले गए 70 लाख रुपए, कहां हुआ कर्मचारियों का पैसा खर्च

जबलपुर: रेल मजदूर संघ का विवाद थाना पहुंचा, भटनागर के खिलाफ ताला तोड़कर कार्यालय में जबरन कब्जा करने की शिकायत, दूसरे पक्ष ने भी की कम्पलेंट

पमरे मजदूर संघ दो फाड़: अब भटनागर की कार्यवाही, अशोक शर्मा को किया सस्पेंड

पमरे मजदूर संघ में विस्फोट: वर्किंग कमेटी ने अध्यक्ष आरपी भटनागर, उनके पुत्र अमित को किया सस्पेंड, अधिकार छीने

पमरे महाप्रबंधक के कार्यकाल में हुई उत्तरोत्तर प्रगति: रेल मजदूर संघ ने दी जीएम को भावभीनी विदाई

आर्डनेंस फैक्ट्रियों की स्ट्राइक को गैर कानूनी बनाने वाले अध्यादेश पर आरएसएस का मजदूर संघ नाराज, पीएम से की हस्तक्षेप की मांग

Leave a Reply