भारतीय नौसेना में सरकारी नौकरी के लिए भर्ती निकली है. नौसना ने सेलर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. सेलर पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर को शुरू होगी. नौसेना की यह भर्ती मैट्रिक रिक्रूट के लिए अप्रैल 2022 से शुरू होने वाले कोर्स के लिए है. नौसेना की इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 02 नवंबर 2021 है. इसका आवेदन फॉर्म भारतीय नौसेना की वेबसाइट पर उपलब्ध है. नोटिफिकेशन के अनुसार नौसेना में सेलर पद के लिए अविवाहित युवक आवेदन कर सकते हैं. नौसेना में सेलर एमआर के कुल 300 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है. रिक्त पदों पर भर्ती राज्यवार अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. नोटिस में कहा गया है कि लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के लिए करीब 1500 उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा का कट ऑफ प्रत्येक राज्य का अलग हो सकता है. इंडियन नैवी भर्ती का विस्तृत विज्ञान 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2021 के रोजगार समाचार पत्र में देखा जा सकता है.
आयु सीमा- इस भर्ती के लिए कक्षा 10 पास अभ्यर्थी जिनका जन्म 1 अप्रैल 2002 से 31 मार्च 2005 के बीच हुआ हो वे अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
चयन प्रक्रिया- नौसेना में सेलर पद पर योग्य उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. इसमें साइंस, मैथ और सामान्य ज्ञान के प्रश्न होंगे. पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनो में होंगे. पेपर का लेवल कक्षा 10वीं स्तर का होगा. नौसेना के नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा के दिन ही फिजिकल टेस्ट भी होगा. इसमें उम्मीदवारों को 7 मिनट में 1.6 किमी की दौड़, 20 उठक बैठक और 10 पुश-अप करने होंगे.
नौसेना में सेलर पद पर सैलरी
नौसेना में सेलर पद पर चयनित होने के बाद ट्रेनिंग के दौरान 14,600 प्रति महीना सैलरी मिलेगी. ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उम्मीदवार को रक्षा विभाग मैट्रिक्स के लेवल 3 वेतन के आधार पर 21,700- Rs.69,100 रुपए दिए जाएंगे. इसके अलावा मिलीट्री सर्विस पे(एमएसपी) 5200 रुपए प्रति महीना और डीए भी मिलेगा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-UPSC में विभिन्न पदों पर वैकेंसी, आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर
आईबीपीएस पीओ की 4135 वैकेंसी के लिए आवेदन आज से
नीट फेज 2 परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज
ग्राम विकास अधिकारी की 3800 से अधिक वैकेंसी, आज आवेदन का अंतिम दिन
एचपीसीएल में मैनेजर से लेकर ड्राइवर तक नौकरियां, ऐसे करें आवेदन
Leave a Reply