नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्विटर अकाउंट को हैकर्स ने शनिवार देर रात हैक कर लिया और बिटकॉइन से जुड़ा एक ट्वीट करके लोगों को हैरत में डाल दिया. हालांकि, कुछ ही देर में इस ट्वीट को पीएम मोदी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से हटाया गया और अब उनके ट्विटर हैंडल को पूरी तरह से सुरक्षित कर लिया गया है. हैकर्स ने ट्वीट करके लिखा कि भारत ने बिटक्वॉइन को कानूनी रूप से मान्यता दे दी है.
केंद्र सरकार ने भारत में क्रिप्टोकरेंसी को कानून रूप से मान्यता नहीं दी है. ऐसे में हैकर्स द्वारा बिटकॉइन को लेकर किए गए ट्वीट से ट्विटर पर हलचल मच गई. हालांकि, पीएमओ ने बाद में बताया कि पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल को सुरक्षित कर लिया गया है.
पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल से हैकर्स ने दो ट्वीट किए. पहला ट्वीट शनिवार देर रात 2:11 बजे आया, जिसमें कहा गया, ‘भारत ने आधिकारिक रूप से बिटक्वॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है. सरकार ने 500 BTC खरीदे हैं और आम लोगों में बांट रही है. जल्दी करें भारत… भविष्य आज आया है!’ दो मिनट तक यह ट्वीट पीएम मोदी के ट्विटर हैंडल पर रहा फिर डिलीट हो गया.
इसके बाद सिर्फ 3 मिनट के अंतराल पर यानी 2.14 बजे दूसरा ट्वीट किया गया, जिसमें पहले वाले ट्वीट की बातों को ही दोहराया गया था. लेकिन कुछ ही मिनटों में उसे भी डिलीट कर दिया गया. हालांकि तब तक ट्विटर पर पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट से किए गए इन ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट वायरल हो चुके थे.
पीएमओ ने क्या कहा?
पीएमओ ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट की हैकिंग से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी के ट्विटर अकाउंट से छेड़छाड़ की गई थी जिसे तुरंत ठीक कर लिया गया. ट्विटर को भी इसके बारे में जानकारी दे दी गई है. साथ ही पीएमओ ने कहा कि इस दौरान पीएम मोदी के अकाउंट से किए गए ट्वीट को इग्नोर करें.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-एयरशेड स्तर के नियंत्रण से 2030 तक दिल्ली की सर्दियों में प्रदूषण 35% तक किया जासकता है कम: TERI
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के रूम नंबर 102 ब्लास्ट के बाद मचा हड़कंप, लैपटॉप में विस्फोट होने की खबर
दिल्ली: नौ साल की बच्ची से उसके जीजा ने ही किया दुष्कर्म
लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की दिल्ली में सगाई आज, जल्द होगी शादी
Leave a Reply