ऊर्जा मंत्री तोमर ने तकनीकी कर्मियों के साथ किया भोजन, बांटा सुख-दुख

ऊर्जा मंत्री तोमर ने तकनीकी कर्मियों के साथ किया भोजन, बांटा सुख-दुख

प्रेषित समय :18:03:44 PM / Thu, May 5th, 2022

जबलपुर. जब विद्युत कंपनियों के तकनीकी कार्मिकों के साथ मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने परम्परागत पत्तल व दोने में साथ मिल कर सहभोज किया और साथ में गर्मी के इस मौसम में आम का पनहा और छाछ परोसी गई, तब तकनीकी कार्मिकों के चेहरे का एक अद्भुत भाव देखा गया.

ऊजाज़् मंत्री ने भोजन करते हुए तकनीकी कर्मियों से उनकी मैदानी कठिनाईयों के बारे में बात करते रहे. इस दौरान तकनीकी कर्मियों को पहली बार ऐसा महसूस हुआ कि उनका मुखिया उनके साथ उनकी शैली में भोजन कर रहे हैं और सुख-दुख बांट रहे हैं.

यह दृश्य था मध्यप्रदेश की समस्त विद्युत कंपनियों के अभियंताओं व कार्मिकों के 'आत्मनिरीक्षणÓ पर केन्द्रित तीन दिवसीय 'मंथन-2022Ó के उद्घाटन दिवस पर तरंग प्रेक्षागृह में मध्यान्ह भोजन के अवसर का. श्री तोमर ने इस दौरान तकनीकी कार्मिकों की मूलभत सुविधाओं, सुझावों एवं विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़-सुगम बनाने की दिशा में विस्तृत चर्चा की.

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की यही विशेषता उनकी लोकप्रियता भी है कि वे विद्युत कंपनियों के उत्पादन, पारेषण एवं वितरण क्षेत्र के उन कार्मिकों तक पहुंचने का प्रयास करते हैं, जो कि अंतिम छोर तक के उपभोक्ता तक बिजली पहुंचाते हैं.

इस मौके पर प्रमुख सचिव संजय दुबे, मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी, पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी, पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह और विद्युत कंपनियों के अन्य वरिष्ठ अभियंता उपस्थित थे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का पूर्व नगर अध्यक्ष आजाद अली गिरफ्तार, इनोवा कार में नकली नम्बर प्लेट लगाकर करता रहा शराब तस्करी

जबलपुर में आमने-सामने से हुई भिड़ंत में ट्रकों के परखच्चे उड़े, चालक की मौत, एक गंभीर

चारधाम की यात्रा पर निकली जबलपुर की महिला की यमुनोत्री धाम के रास्ते में मौत

जबलपुर-रीवा शटल ट्रेन में एसी चेयरकार, जबलपुर-कोयम्बटूर में एसी थर्ड का अतिरिक्त कोच की सुविधा बढ़ी

जबलपुर-नांदेड़-जबलपुर के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन 7 मई को, 1-1 ट्रिप के लिए चलेगी

जबलपुर में भूमाफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई लॉ यूनिवर्सिटी की 86 हजार वर्गफीट जमीन, बना लिया था पोल्ट्री फार्म

जबलपुर में कुख्यात शराब तस्कर महिला के दो मकान जमींदोज, 3 करोड़ रुपए की 3 हजार वर्गफीट जमीन पर किया था निर्माण

Leave a Reply