जबलपुर में राशन की कालाबाजारी, राशन दुकान संचालक वाहन चालक को धमकाकर दूसरे स्थान पर उतरवा रहा था अनाज

जबलपुर में राशन की कालाबाजारी, राशन दुकान संचालक वाहन चालक को धमकाकर दूसरे स्थान पर उतरवा रहा था अनाज

प्रेषित समय :20:59:46 PM / Mon, Jun 6th, 2022

पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित फूटाताल क्षेत्र का एक राशन दुकान संचालक महमूद पहलवान एक बार फिर चर्चाओं में है, जो मंडी से वाहन में आया गरीबों को वितरित किया जाने वाला अनाज ड्राइवर को धमकाकर दूसरे स्थान पर उतरवा रहा था, इस बात की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और राशन का अनाज वाहन सहित जब्त कर लिया है.

बताया गया है कि कृषि उपज मंडी से वाहन चालक अनाज लेकर फूटाताल स्थित महमूद पहलवान की राशन दुकान पहुंचा, जहां पर दुकान संचालक महमूद खान ने अनाज को दुकान में उतरवाने की जगह ड्राइवर से कही और उतरवाने के लिए कहा, ड्राइवर जब तैयार नहीं हुआ तो उसे धमकी देते हुए वाहन को दूसरे स्थान पर ले गया, जहां पर राशन का अनाज उतरवाने लगा, वाहन चालक बार-बार यही कहता रहा था कि अनाज को दुकान में ही उतरवाया जाए लेकिन राशन दुकान संचालक महमूद पहलवान ने उसकी एक न सुनी और वाहन को जबरदस्ती दूसरी जगह ले गया. इस बात की खबर मिलते ही  क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई और वाहन सहित अनाज पकड़ कर कोतवाली थाना लेकर आ गई. इस दौरान राशन दुकान संचालक महमूद पहलवान ने पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्रता की. हालांकि कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी खाद्य अधिकारियों को दे दी है.

जेडीए अध्यक्ष का फर्जी लेटर में पकड़ा जा चुका है राशन दुकान संचालक-

चर्चाओं के दौरान यह बात भी सामने आई है कि राशन दुकान संचालक महमूद पहलवान स्वयं को कांग्रेस नेता कहता है जो जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) अध्यक्ष का फर्जी लेटर लेकर सिविक सेंटर स्थित जेडीए के आफिस पहुंच गया था, जहां पर अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के लिए अधिकारियों को धमकी दे रहा था, इस मामले में ओमती पुलिस ने महमूद पहलवान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

जबलपुर में जमीन के विवाद पर किसान को गोली मारी..!

रीजनल पीएफ कमिश्रर 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया, जबलपुर-सागर ईओडब्ल्यू टीम की कार्रवाई

जबलपुर में भाजपा 10 जून को बूथ केंद्रों से ढोल-धमाकों के साथ करेगी नगरीय निकाय चुनाव का आगाज

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर केवल एक पृथ्वी और पर्यावरण प्रदर्शनी का पमरे जीएम ने किया उद्घाटन

विश्व पर्यावरण दिवस: जबलपुर रेल मंडल की महिला कल्याण संगठन द्वारा किया गया पौधारोपण

जबलपुर मेें विद्युत कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत..!

Leave a Reply