दिखना चाहती हैं पार्टी में क्लासी तो मॉव मेकअप लुक है आपके लिए बेस्ट

दिखना चाहती हैं पार्टी में क्लासी तो मॉव मेकअप लुक है आपके लिए बेस्ट

प्रेषित समय :09:42:47 AM / Tue, Mar 28th, 2023

हम आए दिन नए से नए मेकअप लुक्स को रीक्रिएट करते हैं और इसके लिए हम कई बार इन्टरनेट की सहायता भी लेते हैं। वहीं मॉव कलर आजकल काफी चलन में है। बता दें कि इसे आउटफिट से लेकर मेकअप तक के लिए काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन बता दें कि इस कलर को आप डे नहीं बल्कि नाइट मेकअप के लिए ही इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कलर ज्यादातर वार्म नहीं कूल टोन का होता है, जो आपको बोल्ड लुक देने में मदद करेगा। तो आइये देखते हैं मॉव कलर के कुछ मेकअप लुक्स, जिसे आप रीक्रिएट कर नाइट पार्टी मेकअप लुक में डाल सकती हैं नई जान।

हाफ स्मोकी आई लुक 
बोल्ड लुक पाने के लिए स्मोकी आई मेकअप लुक पसंद किया जाता है। वहीं अगर आप अपने लुक को थोड़ा युनिक बनाना चाहती हैं तो फुल स्मोकी आई की जगह पर केवल आउटर कार्नर को स्मोकी लुक दें सकती हैं। साथ ही लिप्स के लिए कूल टोन वाला मॉव कलर चुन सकती हैं। इस तरह के लुक को आप ब्लैक, ग्रे या सिल्वर कलर की आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं। लुक को कम्प्लीट करने के लिए आप ब्लश के लिए ब्राउन टोन वाले पिंक न्यूड कलर को चुन सकती हैं।

न्यूड मॉव कलर लिप्स 
वहीं अगर आप नो मेकअप लुक को ही नाइट पार्टी लुक के लिए कैरी करना पसंद करती हैं तो आप आंखों के लिए न्यूड ब्राउन कलर का आईशैडो चुनें और उसे ट्रांसपेरेंट वाले बारीक साइज के ग्लिटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही लिप्स के लिए भी आप लाइट न्यूट्रल टोन के लिप कलर का चुनाव कर सकती हैं। ब्लश के लिए आप पीच कलर का चुनाव करें। साथ ही नेचुरल कलर के हाइलाइटर से आप अपने मेकअप लुक को डिफाइन कर सकती हैं। बता दें कि इस तरह का मेकअप लुक लगभग हर कलर की आउटफिट के साथ आप ट्राई कर सकती हैं।

स्मज आई लुक
वहीं अगर आप स्मज आई लुक कैरी करना पसंद करती हैं और विंग आईलाइनर जैसा शार्प लुक पसंद नहीं करती हैं तो इस तरीके से स्मज आई मेकअप कर सकती हैं। बता दें कि इस तरह के लुक के लिए आप सबसे पहले न्यूड ब्राउन कलर के आईशैडो का इस्तेमाल करें और फिर काजल पेंसिल की मदद से आंखों की वाटरलाइन पर आउटलाइन कर सकती हैं। इसके बाद आप इसे पतले ब्लेंडिंग ब्रश की मदद से ब्लेंड कर लें। लुक को फाइनल टच देने के लिए आप लिप्स के लिए कूल टोन वाले मॉव कलर का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

बर्थडे पार्टी मेकअप करने में होती है दिक्कत, यहां देखें कुछ टिप्स

डबल चिन को छुपाने के लिए इन मेकअप टिप्स को करें फॉलो

तब्बू ने मेकअप आर्टिस्ट के कहने पर खरीदी थी 50 हजार की फेस क्रीम

ग्लोइंग मेकअप के लिए सही तरीके से लगाएं हाइलाइटर

आंखों का मेकअप रिमूव करने में होती है परेशानी, ऐसे बनाएं होममेड वाइप्स

Leave a Reply