#RahulGandhi ने कुछ कहा था, सदस्यता चली गई, बीजेपी विधायक ने सदन में शर्मनाक काम किया, उसका क्या?

#RahulGandhi ने कुछ कहा था, सदस्यता चली गई, बीजेपी विधायक ने सदन में शर्मनाक काम किया, उसका क्या?

प्रेषित समय :21:56:28 PM / Fri, Jul 7th, 2023

पल-पल इंडिया (@Pradeep80032145). त्रिपुरा विधानसभा में बीजेपी विधायक नाथ सदन के अंदर अपने मोबाइल पर कथित तौर पर पोर्न वीडियो देखते हुए पकड़े गए थे, इस पर प्रमुख विपक्षी दल टिपरा मोथा के नेता अनिमेष देबबर्मा का कहना है कि..... हम बीजेपी विधायक के इस कृत्य की निंदा करते है, यह बहुत शर्मनाक है, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसी रैली में मोदी सरनेम पर कुछ कहा था तो उनकी लोकसभा सदस्यता चली गई, लेकिन बीजेपी विधायक ने सदन के अंदर जो शर्मनाक काम किया है, क्या उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होनी चाहिए?
हम चाहते है कि विधानसभा अध्यक्ष इस मामले की जांच करवाएं!
बीबीसी के लिए दिलीप शर्मा की रिपोर्ट- त्रिपुरा विधानसभा में बीजेपी विधायक के पोर्न देखने का मामला, 5 विधायक निलंबित, विपक्ष का वॉकआउट....
https://twitter.com/BBCHindi/status/1677293055135629313
बताती है कि.... त्रिपुरा विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विपक्षी विधायकों ने सदन शुरू होने के साथ ही में बीजेपी विधायक जादब लाल नाथ द्वारा पिछले सत्र में कथित तौर पर पोर्न वीडियो देखने का मामला उठाया.
देबबर्मा इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाना चाहते थे, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष विश्व बंधु सेन ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी और वित्त मंत्री प्रणजीत सिंघा रॉय से चालू वित्त वर्ष के लिए राज्य का बजट पेश करने को कहा.
इस बीच सदन में हंगामा शुरू हो गया, बीजेपी विधायक नाथ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विपक्ष के विधायकों ने नारे लगाए.
सीपीआई (एम) विधायक नयन सरकार, कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन और तीन टिपरा मोथा विधायकों को सदन से दिन भर के लिए निलंबित कर दिया, तो विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले का विरोध करते हुए सीपीआई (एम), टिपरा मोथा और कांग्रेस के अन्य सभी विपक्षी विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया.
याद रहे, इसी साल मार्च में आयोजित हुए विधानसभा सत्र के दौरान बीजेपी विधायक नाथ सदन के अंदर अपने मोबाइल पर कथित तौर पर पोर्न वीडियो देखते हुए पकड़े गए थे, लिहाजा प्रमुख विपक्षी दल टिपरा मोथा के नेता अनिमेष देबबर्मा ने बीजेपी विधायक के ऐसे दुराचार पर सदन में चर्चा करने की मांग उठाई थी, इस मामले को लेकर टिपरा मोथा विधायक देबबर्मा का प्रेस के समक्ष कहना था कि- पिछले सत्र में बीजेपी विधायक जब सदन की कार्यवाही चल रही थी, उस दौरान वह अपने मोबाइल में ब्लू फिल्म देख रहे थे, जबकि.... विधायक का काम सदन में लोगों की समस्याओं को उठाना होता है!
इस खबर पर अनेक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.....
Keshav @keshavdogra
सफेद कपड़े और काले मन?
त्रिपुरा विधानसभा में बीजेपी विधायक के पोर्न देखने का मामला: 5 विधायक निलंबित, विपक्ष का वॉकआउट!
अगर यह मामला सही है तो Pollution को यह लोग नहीं ख़तम कर सकते, इनका तो दिमाग ही Polluted है?
RANA ASHOK KUMAR BHIL @bhil_ashokkumar
बीजेपी के कोटे से विधायक है इसलिए इसके ऊपर रहमोकरम है, अगर इसकी जगह किसी अन्य पार्टी का नेता विधानसभा में ब्लू फिल्म देखते पकड़ा जाता तो उसके ऊपर अब तक देश के विभिन्न न्यायालयों और बीजेपी के मानवाधिकार आयोग के पास पिटीशन का ढेर लग जाता, अब तक अपनी सदस्यता गंवा चुका होता!!
Abhishek Kumar @abhi007ravan
सोचो देश किस दिशा में जा रहा है, जहां पर जनता के द्वारा चुने गए प्रतिनिधि सांसद या विधानसभा में बैठकर पोर्न फिल्म देख रहे हैं, अपनी सुख सुविधा को लेकर सिर्फ और सिर्फ जनता के साथ धोखा किया है!
कैसे दौर में हम जग रहे हैं क्या और क्या होगा इस देश का?
अपराजिता मिश्रा @mishaprajita
हर जगह दुर्गंध फैला रखा है इन लोगों ने?
RATAN LAL YADAV @ratanlal9670
यह सरकार का तानाशाही रवैया अपनाया है, जिस बीजेपी विधायक के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए उसके ऊपर न होकर विपक्ष के 5 विधायकों को का निलंबन दुर्भाग्यपूर्ण है!
Abhinav Kataria @Abhinav60721146
बेहद शर्मनाक, बेशर्मी की भी कोई हद होती है!
Avinash kumar @Avinash34447655
पहले पटना स्टेशन पर....
और अब सदन में भी मर्यादा की पराकाष्ठा पार ...#बीजेपी
नेता जादब लाल नाथ पर संगीन आरोप!
बात उठी है दूर तक जाएगी, नेता जी सड़क से सदन तक जनता की आवाज उठा रहे है!!
Fight4Right @Fight4Right_1
इन सबको पोर्न विधानसभा में ही क्यों देखनी होती हैं?
ये देखने के लिए जनता थोड़े चुनती है इनको!!
गब्बर सिंह @mrIndian360
विधानसभा मे लिखना पड़ेगा कि " यहा पोर्न देखना मना है "?
https://palpalindia.com/2023/07/05/delhi-Semi-porn-time-sex-education-madhu-singh-online-teaching-drama-on-youtube-obscenity-twitter-question-news-in-hindi.html
#madhusingh मैडम आप नंगे होकर घूमे इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन आपके पीछे जो बोर्ड लगा है उसकी अपनी गरिमा है, वो पट्ट देश के भविष्य निर्माण का आधार है, उसके साथ ऐसी हरकत निंदनीय है, ईश्वर आपको सद्बुद्धि दे!
https://palpalindia.com/2023/07/05/delhi-Semi-porn-time-sex-education-madhu-singh-online-teaching-drama-on-youtube-obscenity-twitter-question-news-in-hindi.html

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

NCP में विद्रोह के बीच शरद पवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी के काफिले को मणिपुर पुलिस ने रोका, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

राहुल गांधी करेंगे हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा, राहत कैंपों में पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

राहुल गांधी पीएम मोदी पर बरसे, कहा- हर साल 2 करोड़ नौकरी देने का क्या हुआ वादा, खत्म कर दी 2 लाख नौकरियां

राहुल गांधी USA में ट्रक की सवारी की, ड्राइवर ने महीने की कमाई 8 लाख बताई तो हुए अचंभित

राहुल गांधी ने की रेल मंत्री के इस्तीफे की मांग, बोले- जिम्मेदारी लेने से भाग नहीं सकती सरकार