हथिनी कुंड से लगातार पानी छोडऩे से दिल्ली में बाढ़, सीएम केजरीवाल ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, यह की मांग

हथिनी कुंड से लगातार पानी छोडऩे से दिल्ली में बाढ़, सीएम केजरीवाल ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, यह की मांग

प्रेषित समय :17:57:59 PM / Wed, Jul 12th, 2023

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना के बढ़ते जलस्तर को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने इसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है. अपने पत्र में सीएम केजरीवाल ने लिखा, यमुना का स्तर 207.55 मीटर पहुंच गया है. ये खतरे के निशान (205.33 मीटर) से बहुत ऊपर है. इसके पहले यमुना का अधिकांश स्तर साल 1978 में पहुंचा था, जो कि 207.49 मीटर था. उस समय राजधानी में बाढ़ आ गई थी और गंभीर स्थिति हो गई थी. 207.55 मीटर के स्तर पर अब यमुना में बाढ़ कभी भी आ सकती है.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि सेंट्रल वाटर कमीशन के अनुमान के अनुसार, आज (बुधवार) रात को यमुना का स्तर 207.72 मीटर पहुंच जाएगा जो चिंता की बात है. दिल्ली में बीते तीन दिन बरसात नहीं हुई है. राजधानी में यमुना में पानी का स्तर बारिश की वजह से नहीं बढ़ रहा है, बल्कि हरियाणा में स्थित हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की वजह से बढ़ रहा है. केजरीवाल ने लिखा, अगर संभव हो तो हथिनी कुंड बैराज से पानी को समिति गति से छोड़ा जाए ताकि यमुना का स्तर न बढ़े.

दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, कुछ हफ्तों में जी-20 शिखर वार्ता होने जा रही है. देश की राजधानी में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

सुको से दिल्ली के एलजी को लगा झटका, यमुना पर उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष बनाने पर लगाई रोक

भारी बारिश, बाढ़ के चलते दिल्ली से इन रूटों पर चलने वाली 2 दर्जन ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

दिल्ली : हनीट्रैप में फंसा गृह मंत्रालय का कर्मचारी, पाकिस्तान भेज रहा था गोपनीय दस्तावेज, गिरफ्तार

बाढ़-भूस्खलन से उत्तर भारत में हाहाकार, जोशीमठ में टूटा ग्लेशियर, दिल्ली में बाढ़ का खतरा

7 राज्यों में बारिश से हाहाकार: बाढ़-लैंडस्लाइड से 56 मौतें, दिल्ली में बाढ़ का खतरा मंडराया