भारतीय हॉकी टीम का खिलाड़ी नाबालिग से रेप के आरोप में फंसा, इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके बनाए शारीरिक संबंध

भारतीय हॉकी टीम का खिलाड़ी नाबालिग से रेप के आरोप में फंसा, इंस्टाग्राम पर दोस्ती करके बनाए शारीरिक संबंध

प्रेषित समय :14:56:24 PM / Tue, Feb 6th, 2024
Reporter :
Whatsapp Channel

बेंगलुरु. भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर वरुण कुमार के खिलाफ पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है. गई है. पीडि़त नाबालिग है जिसने ज्ञानभारती पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. वरुण कुमार और पीडि़त लड़की एक-दूसरे को इंस्टाग्राम के माध्यम से जानते हैं जब वह सिर्फ 17 साल की थी. उस समय वरुण साई में प्रशिक्षण ले रहे थे. उसने शिकायत में आरोप लगाया कि उससे शादी करने का झांसा देकर उसने पिछले 5 वर्षों से कई बार लड़की के साथ बलात्कार किया.

वरुण दो दिन पहले ही डीएसपी बने हैं और सूत्रों का कहना है कि इस मामले में बेंगलुरु पुलिस की टीम पंजाब और हिमाचल में रेड करने के लिए पहुंची है. वरुण कुमार जो हिमाचल प्रदेश से हैं, पंजाब के जालंधर में रह रहे थे. अधिकारियों ने कहा, वह भाग रहे हैं और उनकी तलाश की जा रही है. टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार ने उनके लिए 1 लाख के पुरस्कार की घोषणा की थी.

वरुण ने 2017 में भारतीय टीम के लिए पदार्पण किया, 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता. वरुण कुमार 2022 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे. 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य थे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने किया था जहाज पर कब्जा, भारतीय नौसेना ने 19 पाकिस्तानियों की बचाई जान

बीटिंग रिट्रीट: विजय चौक पर भारतीय सेनाओं ने गौरवशाली परंपराओं का किया प्रदर्शन, उमड़ा देशभक्ति का ज्वार

भारतीय रेलवे रेगुलर बेसिस पर भर्तियों की प्लानिंग कर रही है, यह होगी प्रक्रिया

मालदीव में अभी भी तैनात है भारतीय सेना, नेवी चीफ बोले हटाने का नहीं मिला है आदेश..!

तालिबान ने भारत का जताया आभार, इस भारतीय मदद के लिए कहा शुक्रिया

भारतीय जवानों ने चीन के सैनिकों से लगवाए जय श्रीराम के नारे

अफगानिस्तान में विमान हुआ क्रैश डीजीसीए ने कहा, विमान भारतीय नहीं