पलपल संवाददाता, जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित डुमना विमानतल को हाल में ही 450 करोड़ की लागत से संवारा गया। इसके बाद भी विमान कंपनियां जबलपुर से विमानों के संचालन में खास रुचि नहीं दिखा रही है। अधिकतर विमान कंपनियों ने संचालन बंद कर दिया है।
सूत्रों की माने तो स्पाइस जेट ने दो साल पहले फ्लाइट चलाई थी, इसके बाद स्पाइस जेट ने जबलपुर की ओर मुड़कर भी नहीं देखा, हालांकि कंपनी प्रबंधन ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही नई रुट पर फ्लाइट चलाई जाएगी, इसके अलावा जूम व एयर इंडिया ने भी विमानों का संचालन बंद कर दिया। स्पाइसजेट सभी रूटों पर बॉम्बार्डियर विमानों का संचालन करता था। दो फरवरी 2023 को सभी विमानों को हटाकर बोइंग विमान शुरू कर दिए। ये विमान रोजाना दो से तीन रूटों पर उड़ान भरते थे। लेकिन एक माह बाद दो मार्च 2023 से ही एकाएक सभी उड़ान बंद कर दी गई। कंपनी ने दावा किया 17 मार्च तक के लिए रेवा रद्द की गई है। लेकिन इसके बाद कंपनी ने डुमना एयरपोर्ट से ऑफिस बंद कर दिया। गौरतलब है कि जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से सबसे पहले एयर डेक्कन ने हवाई सेवा शुरू की थी। इसके बाद फिर किंगफिशर, जूम, एयर इंडिया, स्पाइसजेट व इंडिगो ने अपनी विमान सेवाएं दी। समय के साथ डेक्कन, जूम व किंगफिशर ने उड़ान बंद कर दी। आज पुणे, कोलकाता सहित देश के अन्य शहरों को जाने वाले हवाई यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। या तो कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी पड़ रही है या फिर जबलपुर से नागपुर, इंदौर व भोपाल की यात्रा ट्रेन या फिर सड़क मार्ग से करना होता है। डुमना एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में जबलपुर से कुल 14 फ्लाइट चल रही है। ये सभी इंडिगो व अलायंस एयर की हैं। 7 फ्लाइट जबलपुर से जाती हैं और 7 अन्य शहरों से जबलपुर आती हैं।
इन रुटों पर उडऩे वाले विमान बंद हुए-
जबलपुर-अहमदाबाद-जबलपुर
जबलपुर-कोलकाता-जबलपुर
जबलपुर-बेंगलुरु-जबलपुर
जबलपुर-चेन्नई-जबलपुर
जबलपुर-पुणे-जबलपुर
जबलपुर-बिलासपुर-जबलपुर
-इन रुट पर उड़े रहे विमान
जबलपुर से हैदराबाद
जबलपुर से दिल्ली
जबलपुर से मुंबई
जबलपुर से इंदौर की 2 फ्लाइट
जबलपुर से भोपाल 1 फ्लाइट
जबलपुर से जगदलपुर 1 फ्लाइट