नई दिल्ली. अमेरिका के शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक विमान को शौचालय के काम नहीं करने के चलते वापस लौटना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार विमान के कई शौचालय जाम हो गए थे।
विमानन वेबसाइट व्यू फ्रॉम द विंग की रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया की फ्लाइट 216 के साथ यह घटना हुई है। इसके 12 में से 11 शौचालय जाम हो गए थे, जिसके चलते विमान को शिकागो वापस लौटना पड़ा।
सिर्फ 1 शौचालय इस्तेमाल कर पा रहे थे विमान में सवार 300 लोग
रिपोर्ट के अनुसार शिकागो से उड़ान भरने के बाद यात्रियों को शौचालय जाम होने के चलते परेशानी आने लगी थी। कुछ समय बाद स्थिति अफरा-तफरी जैसी हो गई। विमान के उड़ान भरने के करीब 4 घंटे 30 मिनट बाद उसे वापस शिकागो ले जाने का फैसला हुआ। उस समय विमान ग्रीनलैंड के ऊपर था। लौटने में लगभग 4 घंटे 30 मिनट लगे। 10 घंटे तक यात्री विमान में अजीब हालत में फंसे रहे। विमान में 300 से अधिक लोग सवार थे। इतने लोग सिर्फ एक शौचालय का इस्तेमाल कर पा रहे थे।
एक एक्स यूजर ने विमान में मची अफरा-तफरी की तस्वीरें शेयर कीं है, एयरलाइन ने बताया है कि तकनीकी समस्या के कारण विमान ने करीब पांच घंटे तक हवा में रहने के बाद यू-टर्न लिया।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, 6 मार्च 2025 को शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एआई126 को तकनीकी समस्या के कारण शिकागो वापस लौटना पड़ा। शिकागो में सभी यात्री और चालक दल सामान्य रूप से उतरे। असुविधा को कम करने के लिए उन्हें ठहरने की जगह दी गई। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
Source : palpalindia
ये भी पढ़ें :-
एयर इंडिया फ्लाइट के सभी टायलेट्स जाम, फ्लाइट को लेना पड़ा टर्न, यहां की है घटना
प्रेषित समय :13:20:29 PM / Mon, Mar 10th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर