पलपल संवाददाता, जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित ग्राम बम्होरी मझौली में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर ससुराल वालों ने मिलकर बहु अनीता पटेल को कीटनाशक पिला दिया। महिला को जबलपुर के मेडिकल अस्पताल में भरती कराया गया है। जहां पर महिला ने पुलिस को पूछताछ में घटनाक्रम की जानकारी दी। पुलिस ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मझौली के ग्राम बम्होरी में रहने वाली महिला अनीता पटेल उम्र 45 वर्ष का करीब जय कुमार पटेल के साथ विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही पति जय कुमार द्वारा आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा करता रहा। जयकुमार ने पत्नी अनीता के जीजा पेंटर पटेल से बीमा कराया था। उक्त रुपया जीजा से वापस लेने के लिए जयकुमार द्वारा अनीता पर दबाव बनाया जा रहा था। 10 अप्रेल को भी पति जय कुमार ने गाली गलौज करते हुए जीजा व बहन से रुपए वापस लाने के लिए कहा, इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ते ही पत्नी अनीता खेत चली गई, कुछ देर बाद वह घर आई तो पति जयकुमार ने फिर से गाली गलौज शुरु कर दी। अनीता ने विरोध किया तो जय कुमार खेत में डालने वाली कीटनाशक दवा लेकर आया गया। अनीता कुछ समझ पाता इससे पहले सास इलायचीबाई व देवर रवि ने हाथ पकड़ लिए और पति जयकुमार ने कीटनाशक पिला दिया। महिला की हालत बिगडऩे पर मझौली के स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। खबर मिलते ही बीती रात पुलिस की टीम मेडिकल अस्पताल पहुंची। जहां पर पीडि़ता अनीता ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने जहरीली वस्तु पिलाई है। पुलिस ने पीडि़ता के बयान के आधार पर धारा 296, 109, 115(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पीडि़ता का पहले पति से हो चुका है तलाक-
पुलिस को पूछताछ में अनीता पटेल ने बताया कि उसकी पहली शादी पनागर के ग्राम मोहला झिर निवासी कमलेश पटैल से हुई थी। जिससे उसे ढाई वर्ष की एक बेटी है। पति से विवाद के चलते कोर्ट से तलाक हो गया था। करीब लगभग 4-5 वर्ष अपने मायके में रहने के बाद जयकुमार से दूसरी शादी हो गई। शादी के बाद से ही पति जयकुमार उसके आये दिन गाली गलौज कर झगड़ा करता है मना करने पर घर से भगाता रहा।
MP : जबलपुर में महिला को ससुराल वालों ने मिलकर पिला दिया कीटनाशक, जीजा से बीमा के रुपए लाने बना रहे थे दबाव

प्रेषित समय :15:25:31 PM / Mon, Apr 14th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर