जबलपुर। एमपी के जबलपुर में कलेक्ट्रेट स्थित संभागीय पेंशन कार्यालय में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब लोकायुक्त टीम ने सहायक पेंशन अधिकारी सचिन कुमार झा को दस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। सचिन कुमार झा द्वारा किशोर कुमार झारिया से दूसरी पत्नी का नाम नामिनी में जुड़वाने के लिए रुपए लिए जा रहे थे।
इस संबंध में लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि किशोर कुमार झारिया सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर द्वारा पहली पत्नी की मृत्यु के पश्चात दूसरी पत्नी का नाम पारिवारिक पेंशन में नॉमिनी में जुड़वाने के लिए संभागीय पेंशन कार्यालय में सहायक पेंशन अधिकारी सचिन झा से मिले। जिसपर सचिन झा ने किशोर कुमार से काम करने के बदले दस हजार रुपए रिश्वत की मांग की। जिसकी शिकायत किशोर कुमार ने लोकायुक्त आफिस पहुंचकर एसपी से की। इसके बाद किशोर कुमार आज पेंशन कार्यालय पहुंंचे। जहां पर सहायक पेंशन अधिकारी सचिन झा को दस हजार रु पए की रिश्वत दी। तभी लोकायुक्त टीम में उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार, निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया सहित अन्य ने दबिश देकर पकड़ लिया।
जबलपुर में सहायक पेंशन अधिकारी ले रहा था 10 हजार रुपए की रिश्वत, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
प्रेषित समय :17:17:18 PM / Mon, Nov 10th, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर




