जबलपुर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो माह में 500 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए

जबलपुर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, दो माह में 500 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए

प्रेषित समय :15:14:08 PM / Mon, Dec 1st, 2025
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर में तेजी से फैल रहे अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस, जिला प्रशासन व नगर निगम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई के लिए अभियान शुरू किया है। बीते एक माह के भीतर निगम ने पुलिस की मदद से तीन विधानसभा क्षेत्र में फैले 500 से अधिक अतिक्रमण हटाए है।
                              शहर की रोड पर फैले अव्यवस्थित अतिक्रमण के चलते ना सिर्फ यातायात बाधित हो रहा था। इसके साथ ही पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ भी खत्म हो गया था। आज भी नगर निगम की कार्रवाई जारी रही। पुराने बस स्टैंड के पास यात्री प्रतीक्षालय के बगल से लगे अतिक्रमण को निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से हटाया। इस दौरान ओमती, मदनमहल थाना पुलिस का बल भी मौजूद रहा। दो जेसीबी की मदद से निगम अपर आयुक्त की मौजूदगी में अवैध दुकानों को हटाया गया। डेढ़ माह पहले संभाग कमिश्नर के निर्देश पर कलेक्टर, एसपी व निगम कमिश्नर ने संयुक्त रूप से बैठक करते हुए शहर को अतिक्रमण मुक्त और यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्लान बनाया था। उसके अनुरूप में शहर भर में कार्रवाई शुरू की गई। नगर निगम की टीम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर पश्चिम, उत्तर और पूर्व विधानसभा में सालों से फैले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। दो माह के भीतर 500 से अधिक अतिक्रमण जो कि ठेले,गुमटी व दुकान के रूप में अवैध रूप से स्थापित हो गए थे। नगर निगम के अपर कमिश्नर अरविंद कुमार शाह ने बताया कि शहर की यातायात को व्यवस्थित करने के लिए फैले अतिक्रमण को हटाना जरूरी था। जो लोग भी फुटपाथ और नाले पर कब्जा करते हुए अवैध तरीके से दुकान लगा लिए थे, उन्हें नोटिस दिया गया। इसके बाद भी जब उन्हें अपनी दुकानें नहीं हटाई तो अतिक्रमण मानते हुए उन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के दौरान यह भी देखा गया कि जो फुटपाथ पब्लिक के लिए बनाए गए थेए उन पर अस्थाई रूप से दुकानें तन गईए जिसके चलते शहर भर का यातायात बाधित हो रहा था।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-