दो तांत्रिकों ने किया महिला के साथ रेप, स्वास्थ्य खराब होने पर गई थी पीडि़ता, सोने का मंगलसूत्र भी छीना

दो तांत्रिकों ने किया महिला के साथ रेप, स्वास्थ्य खराब होने पर गई थी पीडि़ता, सोने का मंगलसूत्र भी छीना

प्रेषित समय :03:21:56 AM / Wed, Jun 24th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। एमपी के जबलपुर स्थित बेलबाग क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ दो तांत्रिकों ने तबियत ठीक करने का कहकर रेप किया। यहां तक कि उसका सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया। महिला ने जब स्वास्थ्य में लाभ न मिलने की बात कही तो धमकी देते हुए भगा दिया। महिला ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को तलाश करते हुए बंदी बना लिया है। 
                             पुलिस के अनुसार बेलबाग क्षेत्र में रहने वाली महिला लम्बे समय से बीमार चल रही थी। दवाइयां लेने के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। जिसके चलते वह अपने परिचित ने सलाह दी कि घमापुर चौक के पास रहने वाला जावेद नामक युवक झाडफ़ूंक करता है। सलाह पर वह जावेद के पास गई और अपनी परेशानी बताई। जावेद ने महिला को अपनी बातों में फंसाया औरघर के अंदर ले गया। जहां उसने अगरबत्ती जलाई, जिसके धुएं की महक से महिला को चक्कर आया और वह बेसुध हो गई। इसके बाद जावेद ने महिला के साथ रेप किया। उसने महिला को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो वह तांत्रिक शक्ति से और जान से मार देगें। दहशत के कारण महिला चुप रही, उसने घर पहुंचकर जावेद को उलाहना दिया तो जावेद ने खुद को बचाने के लिए खजरी खिरिया क्षेत्र निवासी अपने साथीछुट्टू शाह के पास भेज दिया। यहां पर भी छुट्टू शाह ने तांत्रिक क्रिया के नाम पर महिला के साथ रेप किया। यहां तक कि धमकी देते हुए महिला का सोने का मंगलसूत्र भी छीन लिया। दो तांत्रिकों की हवस का शिकार महिला ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से जावेद को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरे आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-