जबलपुर के बरगी रोड पर दुर्घटना, अयोध्या से भगवान के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, 4 घायल

जबलपुर के बरगी रोड पर दुर्घटना, अयोध्या से भगवान के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, 4 घायल

प्रेषित समय :17:10:34 PM / Thu, Aug 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर


जबलपुर। एमपी के जबलपुर में बरगी रोड स्थित बहोरीपार में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बुलेरों में सवार चार लोगों को चोटें आई है। जिन्हे उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा उस वक्त हुआ है जब श्रद्धालुजन  अयोध्या से भगवान श्रीराम के दर्शन कर अपने गृह राज्य तेलंगाना लौट रहे थे। 
                                पुलिस के अनुसार तेलंगाना निवासी परिवार के सदस्य अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कर अपने घर के लिए रवाना हुए। कार जब बहोरीपार से बरगी की ओर बढ़ रही थी, इस दौरान सामने से आ रहे भारी वाहन को साइड देने के चक्कर में बुलेरो कारअनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वाहन में सवार 4 महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गईं और मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई। वाहन पलटने की आवाज सुनते ही आसपास के खेतों और घरों में मौजूद लोग तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे। जिन्होने वाहन के अंदर सवार महिलाओं को किसी तरह बाहर निकालकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल पहुचंाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई थी और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया था। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए तुरंत क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क के बीच से हटवाया। इसके बाद यातायात शुरु हो सका। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-