जबलपुर। ग्वारीघाट के भीम नगर में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब पुलिस को देखकर अवैध कारोबारी शिब्बू गोस्वामी शराब के पौवों से भरी दो बोरियां छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने आरोपी शिब्बू का पीछा भी किया लेकिन वह भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से दो बोरियों में भरी करीब 343 पॉव देशी शराब जब्त की है।
पुलिस के अनुसार ग्वारीघाट के भीम नगर क्षेत्र में शिब्बू गोस्वामी लम्बे समय से शराब का अवैध कारोबार कर रहा है। बीती रात भी वह अपने घर भीम नगर में शराब का स्टॉक किए ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस की टीम पहुंच गई और घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही शिब्बू भाग निकला। पुलिस ने शिब्बू को पकडऩे के लिए पीछा भी किया लेकिन वह झाडिय़ों के बीच घुसकर भाग गया। पुलिस ने मौके पर रखीं दोनों बोरियों से करीब 343 पाव देशी शराब जब्त की है। पुलिस अब आरोपी को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
जबलपुर में पुलिस को देखते ही शराब से भरी बोरियां छोड़कर भागा अवैध कारोबारी,
प्रेषित समय :16:58:14 PM / Thu, Aug 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर





