जबलपुर के प्रज्ञा आश्रम कटंगी में संपत्ति को लेकर विवाद शुरु, भतीजी पहुंची, किया दावा

जबलपुर के प्रज्ञा आश्रम कटंगी में संपत्ति को लेकर विवाद शुरु, भतीजी पहुंची, किया दावा

प्रेषित समय :21:07:49 PM / Wed, Jul 14th, 2021

पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर में कटंगी स्थित प्रज्ञा आश्रम की सम्पत्ति को लेकर विवाद शुरु हो गया है, आज ब्रम्हलीन स्वामी प्रज्ञानंद  महाराज की सम्पत्ति पर भतीजी ने दावा पेश कर दिया, वे आश्रम पहुंची और उन्होने कहा कि प्रज्ञानंद महाराज की सम्पत्ति की पावर ऑफ अटार्नी उनके पास है. इसके बाद आश्रम में भीड़ एकत्र हो गई, सम्पत्ति पर मालिकाना हक पेश करने का मामला अब चर्चा का विषय बन गया है.

बताया गया है कि स्वामी प्रज्ञानंद महाराज ने कटंगी में प्रज्ञाधाम आश्रम का निर्माण कराया, जहां पर वर्ष भर कार्यक्रमों का आयोजन होता है, स्वामी जी के ब्रम्हलीन होने के बाद आश्रम की सारी व्यवस्थाएं उनकी शिष्या विभानंद दीदी ही देख रही थी, लेकिन आज अचानक स्वामी प्रज्ञानंद महाराज की भतीजी रिचा सिंह बजरंग दल व करनी सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ आश्रम पहुंच गई.

जहां पर उन्होने आश्रम की सम्पत्ति की पॉवर ऑफ अटार्नी स्वयं के नाम होने के कागजात पेश करते हुए दावा किया, रिचासिंह के अचानक सम्पत्ति पर दावा पेश किए जाने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही, इस बीच रिचा सिंह आश्रम के सभी कमरों में ताले लगा दिए, जिससे आश्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं में हड़कम्प मच गया. इसके बाद रिचा सिंह थाना कटंगी पहुंच गई, जहां पर उन्होने पुलिस अधिकारियों के समक्ष भी कागजात पेश कर दावा किया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

पमरे से चलने वाली चार स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि में विस्तार, जबलपुर- कोयम्बटूर, पुणे, बांद्रा टर्मिनस शामिल

जबलपुर से डीआरटी के जाने होटल व्यवसाय को लगा झटका

एमपी के जबलपुर में मर्सीडीज दिलाने हड़प लिए एक करोड़ रुपए..!

जबलपुर से 8 वर्ष की उम्र में लापता हुआ आमिर, नागपुर में 10 वर्ष बाद अमन के रुप में मिला, हिन्दू परिवार का लाड़ला बेटा बनकर पल रहा था

एमपी में अब घर के झगड़े भी ऑनलाइन सुलझेगें, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर से होगी शुरुआत..!

दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा: डीआरटी जबलपुर को लखनऊ अटैच करने की वैधता पर केंद्र शासन दे चार सप्ताह में जवाब

Leave a Reply