प्रदीप द्विवेदी. कश्मीर के हिन्दू अपने आप को बली का बकरा क्यों मान रहे हैं?
इसकी साफ वजह यही है कि मोदी सरकार ने बगैर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के सियासी फायदे के लिए उकसाने की राजनीति शुरू कर दी!
कहते हैं, जो जख्म भरने लगे उसे कुरेदना नहीं चाहिए, लेकिन विवेक अग्निहोत्री की फिल्म कश्मीर फाइल्स ने यह किया और आश्चर्यजनक बात यह है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कश्मीर फाइल्स को पॉलिटिकली प्रमोट भी किया, नतीजा?
एक बार फिर कश्मीर में हिंदू निशाने पर आ गए.... एक बार फिर पलायन शुरू हो गया!
आज तक की खबर है कि.... कश्मीर में काम करने वाले कश्मीरी पंडित इस साल खीर भवानी मेले का विरोध करेंगे. यह मेला 8 जून 2022 को होना है. यह कश्मीरी पंडितों के लिए मुख्य त्योहार होता है. यह धार्मिक सद्भाव और कश्मीरियत का प्रतीक बताया जाता है. इसके इंतजाम के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग भी मदद करते हैं. गौरतलब है कि हाल ही में आई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म कश्मीर फाइल्स में वहां से कश्मीरी पंडितों के 1990 के दशक में भागने के हालातों को दिखाया गया था. इस पर काफी सियासी बहस भी छिड़ गई थी!
कश्मीर के जानकार अशोक कुमार पांडेय @Ashok_Kashmir ने ट्वीट किया.... जब कश्मीर फ़ाइल्स आई थी तब भी मैंने कहा था कि ऐसी फ़िल्में कश्मीर में रह रहे पंडितों की ज़िंदगी मुश्किल करेंगी.
तब गालियां देने वाले चरणचम्पक आज कनाडाई नौटंकीबाज़ की फ़िल्म के प्रचार में लगे हैं!
https://www.youtube.com/watch?v=rFC8_S_USjM
खबरों की माने तो कश्मीर में इस साल आतंकी हमले में डेढ़ दर्जन से ज्यादा नागरिकों की हत्या हो चुकी है, जिनमें से 9 हत्याएं इन तीन सप्ताह में हुईं है, जिसमें भी 5 हिंदू और 3 सुरक्षाबलों के जवान थे. ये जवान छुट्टी पर घर आए थे.
दैनिक भास्कर की खबर बताती है कि.... घाटी में लगातार हो रही हत्याओं के बाद कश्मीरी पंडित अपना घर छोड़कर जाने लगे हैं. पीएम पैकेज से मिले अनंतनाग के मट्टन स्थित पंडित कॉलोनी में सन्नाटा पसरा है. कश्मीरी पंडित रंजन ज्योतिषी ने बताया कि अनंतनाग स्थित मट्टन की कश्मीरी पंडित कॉलोनी से 90 प्रतिशत लोग जा चुके हैं. लोगों के सब्र का बांध टूट चुका है, जिसके बाद रात में ही वे पलायन कर गए.
कॉलोनी में अब 10 प्रतिशत पंडित बचे हैं, जो प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं. पंडितों ने मांग की है कि सुरक्षित स्थानों तक ले जाने के लिए सुरक्षा का इंतजाम किया जाए.
क्या पीएम नरेंद्र मोदी कश्मीर के आज के हालात के लिए जिम्मेदारी लेंगे?
Manoj Mehta @ManojMehtamm
दिल में चुभेंगे लफ्ज मेरे जहरीले तीर की तरह,
हालात कहीं भी न हों मगर काश्मीर की तरह!
https://twitter.com/i/status/1532244782428192768
https://twitter.com/i/status/1532585582383472640
मुकेश शर्मा @MukeshSharmaMLA - अब कश्मीर फाइल बनाने वाले लाइव कश्मीर फाइल क्यों नहीं बनाते?
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-कोटा में द कश्मीर फाइल्स पर बवाल जारी: शहर में एक महीने के लिए लगी धारा 144, BJP का आज प्रदर्शन
तेलंगाना में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर बवाल, लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे
मध्य प्रदेश सरकार ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को किया टैक्स फ्री
गुजरात सरकार का बड़ा ऐलान, कश्मीर फाइल्स फिल्म को किया टैक्स फ्री
फिल्म द कश्मीर फाइल्स हरियाणा में हुई टैक्स फ्री, विवेक रंजन ने जताया आभार
Leave a Reply