जबलपुर की कादम्बरी संस्था ने साहित्यकार-कवि कमल किशोर दुबे को किया सम्मानित

जबलपुर की कादम्बरी संस्था ने साहित्यकार-कवि कमल किशोर दुबे को किया सम्मानित

प्रेषित समय :11:49:05 AM / Mon, Nov 14th, 2022

जबलपुर. मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक नगर संस्कारधानी जबलपुर की राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संस्था कादम्बरी द्वारा भोपाल के वरिष्ठ साहित्यकार-कवि कमल किशोर दुबे को उनके व्यंग्य संग्रह हेतु रामानुजलाल श्रीवास्तव हास्य-व्यंग्य अलंकरण से सम्मानित किया गया.

वर्ष 2022 के लिए यह साहित्यकार-पत्रकार सम्मान 13 नवम्बर 2022 को जबलपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदान किये गए. जिसमें भोपाल के सुरेश पटवा को कहानी संग्रह हेतु, मनोज जैन मधुर एवं मौसमी परिहार को नवगीत हेतु सम्मानित किया गया1 सम्मान के अंतर्गत नगद राशि, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान किये गए.

जबलपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित इस समारोह में कादम्बरी के अध्यक्ष आचार्य भगवत दुबे, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राजकुमार तिवारी सुमित्र, महासचिव डॉ राजेश पाठक प्रवीण एवं संस्था के पदाधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों एवं शहरों से आये साहित्यकार उपस्थित रहे. समारोह की अध्यक्षता साध्वी विभानन्द, प्रज्ञा पीठाधीश्वर, कटंगी ने की.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

श्रीलंकाई लेखक शेहान करुणातिलका ने साहित्य के क्षेत्र का प्रतिष्ठित ‘बुकर पुरस्कार‘ जीता

कथाकार अलका सिन्हा को सूरज प्रकाश मारवाह साहित्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित

फ्रांसीसी लेखिका एनी एरनॉक्स को दिया जाएगा इस वर्ष का नोबेल साहित्य पुरस्कार

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2023 में साहित्य के दिखेंगे बहुरंग

कथाकार पंकज बिष्ट, ज‍िन्‍हें मिलेगा डा. राही मासूम रजा साहित्य सम्मान-2022

संजय पुरोहित को 2021 का साहित्य अकादेमी अनुवाद पुरस्कार

मलयालम साहित्य की दादी बालमणि अम्मा का आज गूगल ने बनाया डूडल

Leave a Reply