अभिमनोज. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 163 सीटों की शानदार कामयाबी के बाद अब बड़ा सवाल यह है कि- कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
यह साफ है कि चुनाव में कोई सीएम फेस नहीं रहा, इसलिए जो केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा वही सीएम होगा, याद रहे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुलकर कह रहे हैं कि- जो केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा, उन्हें स्वीकार होगा, लेकिन.... सच में ऐसा नहीं है, वे अपने स्तर पर सियासी समीकरण साध रहे हैं!
ऐसा माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री गुजरात मॉडल से बनेगा लिहाजा चौंकाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी हो सकता है और शिवराज सिंह के साथ साथ केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और नरेंद्र सिंह तोमर भी चर्चाओं में हैं!
हालांकि राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर फैसला लिया जाएगा, क्योंकि एमपी की सारी सीटें बचाने की चुनौती बड़ी है?
इस वक्त सभी राजनीतिक दल पिछड़ा वर्ग पर फोकस हैं, इसलिए शिवराज सिंह और प्रहलाद पटेल के नाम प्रमुख्ता से उभर रहे हैं!
क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि सीएम शिवराज की लाड़ली बहना के कारण ही मध्यप्रदेश में बीजेपी इतनी बड़ी कामयाबी दर्ज करवा पाई है, इसलिए शिवराज सिंह को नजरअंदाज करना आसान नहीं है, उन्हें संघ का भी समर्थन प्राप्त है.
सियासी सयानों का मानना है कि चर्चाएं कुछ भी हों, मोदी-शाह अपने हिसाब से ही सीएम तय करेंगे और वह कोई भी हो सकता है, कोई गैर-विधायक भी?
मध्यप्रदेश में 11 बजे तक 27.79, छग में 19.65 फीसदी मतदान, दिमनी में दो गुटों में पथराव
MP: पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस के दो बड़े नेता बेटों को सेट, मध्यप्रदेश को अपसेट करने में लगे है
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने 4 प्रत्याशी और बदले, अब तक 7..!
मध्यप्रदेश में कम होगे ठंड के दिन, शीतलहर भी न पडऩे के आसार, अक्टूबर में छाए रहेगें बादल..!
देखिये मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में किसने मारी बाज़ी पलपल इंडिया की लाइव अपडेट के साथ
देखिये छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसने मारी बाज़ी पलपल इंडिया की लाइव अपडेट के साथ
देखिये राजस्थान विधानसभा चुनाव में किसने मारी बाज़ी पलपल इंडिया की लाइव अपडेट के साथ
देखिये विधानसभा चुनाव में किसने मारी बाज़ी पलपल इंडिया की लाइव अपडेट के साथ
देखिये विधानसभा चुनाव में किसने मारी बाज़ी पलपल इंडिया की लाइव अपडेट के साथ