बच्चों की बात को लेकर दो पक्षों में टकराव, एक दूसरे पर किया लाठियों से हमला,

बच्चों की बात को लेकर दो पक्षों में टकराव, एक दूसरे पर किया लाठियों से हमला,

प्रेषित समय :15:23:51 PM / Mon, Jun 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। घमापुर थानान्तर्गत हनुमान टोरिया कांचघर में बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। जिसमें दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठियों से हमला किया। दोनों पक्षों के बीच टकराव होते देख आसपास खड़े लोगों में भगदड़ व अफरातफरी मच गई थी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर प्रकरण दर्ज कर लिया। 
                                            पुलिस अधिकारियों के अनुसार हनुमान टोरिया कांचघर अमर चौधरी व राजकुमार बिरहा के बच्चों के बीच विवाद हो गया।  इस बात की जानकारी लगते ही अमर समझाने के लिए गया तो राजकुमार ने गाली गलौज करना शुरु कर दिया, इस बीच सपना बिरहा आई और अमित पर लाठियों से हमला कर दिया। जिससे अमित के सिर, हाथ व पैर में चोट आई। वहीं  राजकुमार बिरहा पुलिस को बताया कि रात दस बजे के लगभग बच्चों के बीच झगड़ा हो रहा था, इस दौरान अमित चौधरी व अमर चौधरी आए और राजकुमार के साथ गाली गलौज करने लगे। राजकुमार ने गाली बकने से मना किया तो उसपर लाठियों से हमला कर दिया। राजकुमार पर हमला होते देख नाती आरब व बबन आए तो अमित ने उनपर पर भी लाठी से हमला कर दिया। हमले में राजकुमार के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दोनों पक्षों के बीच टकराव होते देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिन्होने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उन्हे भी खदेड़ दिया। हमले की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों के लोगों को अलग अलग कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एक दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-