जबलपुर में सस्पेंड होमगार्ड सैनिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..!

जबलपुर में सस्पेंड होमगार्ड सैनिक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..!

प्रेषित समय :21:16:12 PM / Mon, Jun 6th, 2022

पलपल संवाददाता, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित गोकल नगरी घाना खमरिया में होमगार्ड सैनिक राजकुमार पासी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, होमगार्ड सैनिक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है.

पुलिस के अनुसार होमगार्ड सैनिक राजकुमार पासी उम्र 38 वर्ष को किसी मामले में अधिकारियों द्वारा सस्पेंड कर दिया था, जिसके चलते वह अधिकतर समय अपने घर में रहता था, परिवार के सदस्य किसी काम से घर से बाहर गए थे, तभी राजकुमार ने अपने कमरे का दरवाजा बंद किया और फंदा डालकर फांसी लगा ली, देर शाम जब परिजन घर आए तो देखा कि कमरे का दरवाजा बंद है, पहले तो खटखटाया लेकिन कोई आहट नहीं मिली तो घबरा गए, उन्होने आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खुलवाया तो चीख पड़े, देखा तो राजकुमार फांसी के फंदे पर झूल रहा है.

होमगार्ड सैनिक के फांसी लगाए जाने की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है, चर्चाओं में यह बात भी सामने आई है कि करीब तीन वर्ष पहले एक वृद्ध की हत्या हुई थी, जिसमें होमगार्ड सैनिक पर भी एफआईआर दर्ज कराई गई थी, इसके बाद से राजकुमार सस्पेंड चल रहा था, यही कारण था कि वह तनाव में रहता था.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

रीजनल पीएफ कमिश्रर को भेजा गया जेल, 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते जबलपुर-सागर ईओडब्ल्यू की टीम ने पकड़ा

जबलपुर में जमीन के विवाद पर किसान को गोली मारी..!

जबलपुर में भाजपा 10 जून को बूथ केंद्रों से ढोल-धमाकों के साथ करेगी नगरीय निकाय चुनाव का आगाज

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर केवल एक पृथ्वी और पर्यावरण प्रदर्शनी का पमरे जीएम ने किया उद्घाटन

विश्व पर्यावरण दिवस: जबलपुर रेल मंडल की महिला कल्याण संगठन द्वारा किया गया पौधारोपण

एमपी में नगरीय निकाय चुनाव: 9 जून को कांग्रेस की बैठक, जबलपुर, ग्वालियर को लेकर फिर होगा मंथन, विधायकों को भी बनाया जा सकता है उम्मीदवार

जबलपुर मेें विद्युत कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत..!

Leave a Reply