#Election2024 सुगर कोटेड सर्वे से किसे खुश करने की कवायद है?

#Election2024 सुगर कोटेड सर्वे से किसे खुश करने की कवायद है?

प्रेषित समय :18:17:17 PM / Wed, Aug 2nd, 2023

खबरंदाजी (व्हाट्सएप- 8005967540). लोकसभा चुनाव ज्यों-ज्यों करीब आ रहे हैं, गोदी मीडिया के सामने चुनौतियां बढ़ती जा रही हैं, साहेब कुछ और चाहते हैं, जनता कुछ और कह रही है?
अब.... गोदी मीडिया करे तो क्या करे?
साहेब को नाराज नहीं कर सकता और जनता को कब तक नजरअंदाज करे?
और.... सरकारी हाईवे पर कट ही नहीं आ रहा, यूटर्न कैसे लें?
खैर, गोदी मीडिया ने भी गोदी से उतरने की थोड़ी-थोड़ी कोशिशें शुरू कर दी है!
ताजा.... एक सुगर कोटेड सर्वे कहता है कि- एनडीए को पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 50 सीटें कम मिल सकती है?
अब टीम इंडिया खुश हो सकती है कि एनडीए की 50 सीटें कम हो जाएंगी और एनडीए का तसल्ली रहेगी कि- तब भी, बहुमत तो उन्हें ही मिलेगा?
वैसे तो लंबे समय से जो सर्वे आ रहे हैं, उसमें मतलब कम और मनोरंजन ज्यादा होता है, लेकिन फिर भी मजेदार तो हैं ही?
दिल थाम कर सुनिए.... अभी एक सर्वे आया है, जिसमें लोगों से पूछा गया था कि- यदि आज लोकसभा चुनाव होते हैं, तो जनता का फैसला क्या होगा? जनता का रुझान किसकी ओर रहने वाला है?
और साहेब.... आप को जानकर मनोरंजक खुशी होगी कि.... एनडीए गठबंधन की सीटों में गिरावट के बावजूद, आएगा तो मोदी ही?
पीएम मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए को 43 प्रतिशत वोट शेयर के साथ केवल 298 सीटें मिलने की आशंका जताई गई है? घोर अन्याय, ऐसी भी कंजूसी किस काम की, नतीजा अपने हाथ में था, 398 दे देते तो क्या बिगड़ जाता?
याद रहे, 2019 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्ववाले गठबंधन को कुल 543 सीटों में से 353 पर जीत मिली थी, जबकि इस बार एनडीए को केवल 298 सीटें?
यही नहीं, सर्वे ने कांग्रेस मुक्त भारत के साहेबी सपने पर पानी फेरते हुए कहा है कि- कांग्रेस पिछले चुनाव केवल 52 सीटें ही जीतने में कामयाब हो पाई थी, जबकि इस बार सेंचुरी लगा सकती है?
सबसे मजेदार बात यह है कि- एनडीए की सीटें तो कम हो रही हैं, मगर वोट बढ़ रहे हैं?
पिछली बार एनडीए को मिले 37.38 प्रतिशत वोट की तुलना में इस बार 43 प्रतिशत वोट शेयर मिलेगा, बजाओ ताली-थाली!
लेकिन साहेब.... अफसोस की बात यह है कि- अब तक जितने सर्वे आए थे, उनमें मोदीजी को 300 से ज्यादा सीटें तो मिल रही थी, इस बार तो सर्वे ने सीटों को खतरे के निशान 300 सीटों के नीचे उतार दिया है?
देखना, साहेब मन से माफ नहीं करेंगे!

सत्यपाल तो सत्य कहे पर क्या करेगी सरकार? झूठों के सरदार ने सजा रक्खा दरबार!!

https://twitter.com/i/status/1685706068847099905

पीएम मोदी का गुजरात मॉडल! हर तीसरा व्यक्ति अपने राजनीतिक विचारों को ऑनलाइन व्यक्त करने में डरता है?

https://palpalindia.com/2023/07/19/rajniti-politics-PM-Modi-Gujarat-model-men-scared-to-express-his-political-views-online-news-in-hindi.html

नरेंद्रभाई को अंधेरे में क्यों रखा जा रहा है? अशोक गहलोत सबसे लोकप्रिय, लेकिन सर्वे में सरकार बनेगी बीजेपी की, कैसे?

https://palpalindia.com/2023/07/27/Rajasthan-Assembly-Election-Survey-Ashok-Gehlot-Most-Popular-Modi-Sikar-Sabha-Flop-Paid-News-ABP-C-Voter-Survey-Most-Popular-CM-Face-news-in-hindi.html

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

MP : अमित शाह बोले, कमलनाथ है करप्शननाथ, दिग्विजयसिंह बंटाधार, मालवा से किया चुनावी शंखनाद

वर्कशॉप केन्टिन चुनाव में लहराया एम्पलाईज यूनियन का परचम, चारों सीटें जीतकर मजदूर संघ का किया सूपड़ा साफ

#Sikar कभी मणिपुर विधानसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी ने सियासी सपने दिखाए थे, अब मणिपुर का 'म' भी नहीं बोलते?

Chhattisgarh: विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित की समिति, दीपक बैज को मिली अहम जिम्मेदारी, इन्हें भी मिली कमेटी में जगह

भारतीय कुश्ती संघ के चुनाव शीघ्र: सुप्रीम कोर्ट ने गुवाहाटी हाई कोर्ट के आदेश को हटाया

राज्यसभा चुनाव : विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत 11 उम्मीदवार निर्विरोध चुना जाना तय, टीएमसी को भी मिला फायदा

बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को बनाया एमपी चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक