सचिन मल्होत्राः भारत जोड़ो यात्रा का संपूर्ण कार्यक्रम कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी को अच्छी लोकप्रियता देगा!

सचिन मल्होत्राः भारत जोड़ो यात्रा का संपूर्ण कार्यक्रम कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी को अच्छी लोकप्रियता देगा!

प्रेषित समय :22:34:03 PM / Tue, Sep 13th, 2022

प्रदीप द्विवेदी. राजनीति में कई बार ऐसा होता है, कि जनमार्ग पर चलनेवाले को सफलता नहीं मिलती है, जबकि सियासी ठग कामयाब हो जाते हैं, वजह?
अगर ज्योतिष शास्त्र पर भरोसा करें तो- दशा राज करवाती है!
कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंबे समय से जनता के मुद्दे लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उसके सापेक्ष अभी कामयाबी नहीं मिली है, ताजा.... उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है, बड़ा सवाल यह है कि.... भारत जोड़ो यात्रा से क्या राहुल गांधी को लाभ मिलेगा?
नवभारत टाइम्स में इस सवाल के जवाब में ज्योतिषशास्त्री, सचिन मल्होत्रा बताते हैं कि- 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरने वाली यह यात्रा 8 नवंबर को मेष राशि में लग रहे चंद्र ग्रहण के बाद कुछ विवादों में आ सकती है. कांग्रेस के कुछ नेता स्वस्थ्य कारणों के कारण बीच में ही यात्रा छोड़ सकते हैं. जांच एजेंसियों के द्वारा इस वर्ष के अंत में या अगले वर्ष के आरंभ में कुछ कार्रवाई की जा सकती है, जिससे 150 दिन लंबी चलने वाली भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम चरण में कुछ बाधा आ सकती है. कुल मिलकर भारत जोड़ो यात्रा का संपूर्ण कार्यक्रम कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी को अच्छी लोकप्रियता देगा, जिसका लाभ इनको अगले वर्ष होने वाली कर्नाटक और मध्य-प्रदेश के विधानसभा चुनावों में विशेष रूप से मिलेगा!
भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी को फायदा या होगा नुकसान, क्या बीजेपी को दे पाएंगे मात?
एनबीटी ज्योतिषीय विश्लेषण में कहा गया है कि- राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं और इसके जरिए कांग्रेस की कमजोर हो रही नींव को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन क्या 3500 किलोमीटर की इस यात्रा से कांग्रेस साल 2024 में कमाल दिखा पाएगी? क्या राहुल गांधी की यह यात्रा कांग्रेस को मजबूत कर पाएगी?
राहुल गांधी के सितारे और भारत जोड़ो यात्रा के कनेक्शन की चर्चा करते हुए सचिन मल्होत्रा बताते हैं कि- कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुला लग्न की कुंडली में दशमेश यानी सत्ता स्थान में चंद्रमा धनु राशि में केमद्रुम योग में फंसा हुआ है. इस पर पिछले 7 वर्षों से शनि की साढ़ेसाती चल रही है, 17 जनवरी 2023 को शनि जब कुंभ राशि में आएंगे तब राहुल गांधी शनि की कठिन साढेसाती की दशा से मुक्ति पा जाएंगे. ऐसे में क्या शनि इनको बीते वर्षों में किए गए संघर्ष और भारत जोड़ो यात्रा का लाभ दे पाएंगे?
इस ज्योतिषीय विश्लेषण में- भारत जोड़ो यात्रा का मुहूर्त जो नतीजे दे रहा है, उसका भी विस्तार से वर्णन करते हुए- भारत जोड़ो यात्रा कितनी सफल होगी? इस सवाल का जवाब भी तलाशा गया है और बताया गया है कि- भारत जोड़ो यात्रा मुहूर्त 80 प्रतिशत सफलता प्रदान कर रहा है!
भारत जोड़ो यात्रा में क्या बाधा आ सकती है, इसका भी जिक्र है, यहां देखे ज्योतिषशास्त्री सचिन मल्होत्रा की गणना से भारत जोड़ो यात्रा कितनी सफल रहेगी और इससे कांग्रेस पार्टी को कितना लाभ मिलेगा....
https://navbharattimes.indiatimes.com/astro/grah-nakshatra-in-hindi/astrologer-prediction-on-bharat-jodo-yatra-know-will-rahul-gandhi-get-benefit-or-loss-due-to-bharat-jodo-yatra/articleshow/94174857.cms
राहुल गांधीः इस साल सतर्क रहना होगा, 2023 से चमकेंगे सियासत के सितारे! 
https://palpalindia.com/2022/06/19/rashifal-Congress-Rahul-Gandhi-shine-from-2023-stars-of-politics-politics-news-in-hindi.html
Ashok Gehlot @ashokgehlot51
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के साथ राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत पर तिरंगा सौंपा....
https://twitter.com/i/status/1567473828351328256
स्वामी विवेकानंद रॉक मेमोरियल, कन्याकुमारी पहुंचकर स्वामी विवेकानंद को नमन किया....
https://twitter.com/i/status/1567461741575143424
साहेब! काहे ईरानी की सियासी स्मृति कमजोर होकर झटके खा रही है?  
https://palpalindia.com/2022/09/12/politics-smriti-irani-bharat-jodo-yatra-rahul-gandhi-swami-vivekananda-accused-ignoring-news-in-hindi.html

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

सबसे बड़ा सवाल! स्मृति ईरानी को किसी पुरुष की कथित गलती के लिए एक महिला को अपमानित करने का अधिकार किसने दिया?

बड़ा सवाल! इन्हें कानूनी नोटिस कब भेजेंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी?

स्मृति ईरानी का लीगल एक्शन, 3 कांग्रेस नेताओं को भेजा नोटिस, यह है पूरा मामला

स्मृति ईरानी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का पलटवार- कौनसी स्मृति ईरानी झूठ बोल रही हैं?

विवादित पादरी ने राहुल गांधी से कहा- जीसस क्राइस्ट ही असली भगवान, भाजपा ने बोला हमला

बीजेपी ने ट्वीट किया-राहुल गांधी ने पहनी 41 हजार कीमत की टी-शर्ट, कांग्रेस ने किया पलटवार, मोदी का 10 लाख का सूट याद दिलाया

अब गवर्नर सत्यपाल मलिक ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- भारत जोड़ो यात्रा से देश को उम्मीद

राहुल गांधी का कांग्रेस छोड़ने वालों पर तंज, कहा- वे भाजपा के सामने हाथ जोड़कर शांति पाना चाहते हैं, मैं लड़ रहा हूं

राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से शुरू की भारत जोड़ो यात्रा, 150 दिनों बाद श्रीनगर में होगी खत्म

Leave a Reply