प्रदीप द्विवेदीः राहुल गांधी की यात्रा कामयाब रही, तो 2023 में पीएम और 2024 में पीएम फेस बदल सकता है?

प्रदीप द्विवेदीः राहुल गांधी की यात्रा कामयाब रही, तो 2023 में पीएम और 2024 में पीएम फेस बदल सकता है?

प्रेषित समय :21:54:15 PM / Sat, Sep 24th, 2022

पल-पल इंडिया. शायद राजनीति के आधुनिक चाणक्यों को यह अंदाजा नहीं रहा होगा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उनका सियासी दिल तोड़ के रख देगी?
यह किस तेजी से कामयाब होती जा रही है, उसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि चारों ओर इसी की चर्चा है, इतना ही नहीं, अब विभिन्न सर्वे में भी राहुल गांधी के बढ़ते कद का जिक्र शुरू हो गया है?
खबर है कि एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर इस यात्रा से जुड़ा हुआ एक सर्वे किया है, जिसमें सवाल था कि- भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी का कद बढ़ा?
सर्वे में यह तथ्य उभर कर सामने आया है कि भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी का कद बढ़ा है, उनकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी हुई है! इस सर्वे की मानें तो तमिलनाडु में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 11 सितंबर 2022 को 63 प्रतिशत लोगों ने माना कि वो राहुल गांधी के कामकाज से संतुष्ट हैं, जबकि इससे पहले 6 सितंबर 2022 को हुए सर्वे में 59 प्रतिशत लोगों ने कहा था कि वो राहुल गांधी के कामकाज से संतुष्ट हैं.
सर्वे के अनुसार केरल में भी राहुल गांधी की लोकप्रियता के संदर्भ में बात करते हुए 10 सितंबर 2022 को 56 प्रतिशत लोग राहुल गांधी के कामकाज से संतुष्ट दिखे, जबकि 14 सितंबर 2022 को राहुल गांधी के कामकाज से संतुष्ट होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई.
मतलब.... सर्वे के नतीजे ये बताते हैं कि भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी का कद और लोकप्रियता बढ़ी है?
सियासी सयानों का मानना है कि पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर अब उनके अपने भी बहुत ज्यादा आश्वस्त नहीं हैं, लिहाजा यदि राहुल गांधी की यात्रा कामयाब रही, तो 2023 में पीएम और 2024 में पीएम फेस बदल सकता है?
बोले तो.... योगी 2024 में पीएम फेस हो सकते हैं!
जब मीडिया में मोदी के विरोध में 'म' भी नहीं बोला जाता था, तब पल-पल इंडिया ने कहा था- माना की पीएम मोदी बहादुर हैं, पर प्रेस से क्यों दूर हैं?

https://palpalindia.com/2022/09/22/delhi-media-protest-against-modi-pal-pal-India-said-why-PM-modi-away-from-press-Jairam-Ramesh-Rahul-Gandhi-news-in-hindi.html

https://twitter.com/i/status/1572989448404729856

पेंडुलम डाउजिंग! महंगाई से भी बड़ा मुद्दा है... लगातार बदलते कानून-कायदे?
https://palpalindia.com/2022/09/19/delhi-Pendulum-dowsing-bigger-issue-than-inflation-changing-laws-and-regulations-expert-Rajiv-Sardana-news-in-hindi.html

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

राहुल गांधी का गुजरात चुनाव में वायदा, पुरानी पेंशन योजना को करेंगे बहाल, यह लुभावनी घोषणा पहले ही कर चुके

राहुल गांधी की नहीं सुनते नेता, कर्नाटक कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के समर्थक हो रहे लामबंद

सचिन मल्होत्राः भारत जोड़ो यात्रा का संपूर्ण कार्यक्रम कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी को अच्छी लोकप्रियता देगा!

विवादित पादरी ने राहुल गांधी से कहा- जीसस क्राइस्ट ही असली भगवान, भाजपा ने बोला हमला

बीजेपी ने ट्वीट किया-राहुल गांधी ने पहनी 41 हजार कीमत की टी-शर्ट, कांग्रेस ने किया पलटवार, मोदी का 10 लाख का सूट याद दिलाया

अब गवर्नर सत्यपाल मलिक ने की राहुल गांधी की तारीफ, कहा- भारत जोड़ो यात्रा से देश को उम्मीद

राहुल गांधी का कांग्रेस छोड़ने वालों पर तंज, कहा- वे भाजपा के सामने हाथ जोड़कर शांति पाना चाहते हैं, मैं लड़ रहा हूं

Leave a Reply